IPL 2020: बेन स्टोक्स ने मुंबई के खिलाफ शानदार पारी खेल खत्म किया राजस्थान के फैन्स का इंतजार 1

मौजूदा क्रिकेट जगत में मोस्ट वेल्यूएबल के तौर पर अगर किसी खिलाड़ी को सर्वोच्च स्थान पर रखा जाता है, तो वो हैं इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स… बेन स्टोक्स चाहे किसी भी विभाग में उतरे उनका समर्पण भाव बहुत ही कमाल का रहता है। उनकी इसी खूबी से ही तो वो इस समय के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जाते हैं।

बेन स्टोक्स इस सीजन अपने बल्ले से कर रहे थे लगातार निराश

बेन स्टोक्स को इंटरनेशनल क्रिकेट में तो कोई जवाब ही नहीं है। उनका दम पूरा क्रिकेट जगत मानता है, लेकिन क्रिकेट की सबसे हाई प्रोफाइल टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग में बेन स्टोक्स का जादू पिछले 3 सीजन से बेअसर दिखायी दे रहा था।

Advertisment
Advertisment

IPL 2020: बेन स्टोक्स ने मुंबई के खिलाफ शानदार पारी खेल खत्म किया राजस्थान के फैन्स का इंतजार 2

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम से पिछले तीन सीजन से खेल रहे बेन स्टोक्स पर हर सीजन रॉयल्स हल्ला बोल का भरोसा कर रहा था, लेकिन स्टोक्स लगातार निराश कर रहे थे।

इस सीजन के पहले छक्के के लिए कराया लंबा इंतजार

फैंस इस बात से भलीभांति वाकिफ हैं कि बेन स्टोक्स किस तरह से बड़े स्ट्रोक्स खेलने का माद्दा रखते हैं, लेकिन आईपीएल के इस सीजन में तो उनके बल्ले से मानो कोई गेंद क्लीयर ही नहीं हो पा रही थी। स्टोक्स अपने इस सीजन के 5 मैचों से एक अदद छक्का लगाने को मजबूर दिखायी दे रहे थे।

बेन स्टोक्स

Advertisment
Advertisment

शुरुआती मैच नहीं खेलने वाले बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स की टीम में लौटने के बाद लगातार उम्मीदों को तोड़ रहे थे, सबसे हैरान करने वाली बात तो ये रही कि स्टोक्स 100 से ज्यादा गेंद खेलने के बाद भी 1 भी छक्का नहीं लगा पा रहे थे।

बेन स्टोक्स ने इस सीजन 122वीं गेंद पर लगाया पहला छक्का

स्टोक्स जैसा खिलाड़ी छक्के के लिए इतना लंबा तरसे ये बात किसी को हजम नहीं हो पा रही थी। आखिर बेन स्टोक्स ने 121 गेंद के सूखे के बाद 122वीं गेंद पर पहला छक्का लगाने का कारनामा किया। रविवार को उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी पारी की 19वीं गेंद और इस सीजन की 122वीं गेंद पर राहुल चाहर को छक्का लगाकर छक्के के इंतजार को खत्म किया।

IPL 2020: बेन स्टोक्स ने मुंबई के खिलाफ शानदार पारी खेल खत्म किया राजस्थान के फैन्स का इंतजार 3

स्टोक्स ने आखिरकार पहला बड़ा स्ट्रोक लगा ही दिया और फैंस के लंबे इंतजार को खत्म किया। रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्टोक्स ने शानदार शतकीय पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलायी। स्टोक्स ने 60 गेंद में 107 रनों की पारी खेली। और फॉर्म में वापसी की।