जब बीच मैदान पर हरभजन सिंह ने अम्बाती रायडू को मारने के लिए उठाया था हाथ तब हैरान करने वाली थी रायडू की प्रतिक्रिया 1

भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह का विवाद से बेहद पुराना नाता है। अगर उनके विवादों की पूरी लिस्ट देखी जाए तो यह काफी बड़ी है, जिसमें साल 1998 में आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के साथ बीच मैदान पर भज्जी द्वारा की गयी नोंकझोक हो, या फिर साल 2008 में एंड्रयू सायमंड्स के साथ सिडनी मैच के दौरान जमकर बहस करनी हो। यह सारे विवाद भज्जी के क्रिकेट करियर के दौरान जमकर सुर्खिया बटोरी।

जब बीच मैदान पर भज्जी को आया गुस्सा

Advertisment
Advertisment

जब बीच मैदान पर हरभजन सिंह ने अम्बाती रायडू को मारने के लिए उठाया था हाथ तब हैरान करने वाली थी रायडू की प्रतिक्रिया 2

भज्जी द्वारा क्रिकेट के मैदान पर किए गए विवाद में हम आपके सामने उस बात को रखेंगे,जब पिछले साल हुए आईपीएल के दौरान अपनी ही टीम के साथी खिलाड़ी से उलझ पड़े।

आईपीएल के पिछले संस्करण के दौरान खेले गए 29वें मैच में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच मैच खेला गया। इसी मैच के दौरान हरभजन सिंह अपनी ही टीम के साथी खिलाड़ी अंबाती रायडू से बीच मैदान पर उलझ पड़े।

रायडू को सुनायी थी जमकर गालियां

Advertisment
Advertisment

जब बीच मैदान पर हरभजन सिंह ने अम्बाती रायडू को मारने के लिए उठाया था हाथ तब हैरान करने वाली थी रायडू की प्रतिक्रिया 3

मैच के 11 वें ओवर के दौरान जब गेंदबाजी करने के लिए हरभजन सिंह आए हुए थे, तो क्रीज पर मौजूद सुपर जाइंट्स के बल्लेबाज सौरभ तिवारी को एक गेंद फेकी जिसे बल्लेबाज ने शाॅट खेल दिया।

बांउड्री पर खड़े रायडू ने इस शाॅट को रोकने की भरपूर कोशिश की,पर उनके हाथों से गेंद छूट बांउड्री पार चार रनों के लिए चली गयी।

उलझ पड़े थे भज्जी और रायडू

जब बीच मैदान पर हरभजन सिंह ने अम्बाती रायडू को मारने के लिए उठाया था हाथ तब हैरान करने वाली थी रायडू की प्रतिक्रिया 4

रायडू के इस मिस फील्डिंग पर हरभजन सिंह बेहद आगबबूला हो गये और चिल्लाते हुए रायडू को गालियां देने लगे। पहले तो रायडू ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देनी चाही,पर अन्त में उन्होंने भी भज्जी के पास जाकर जवाब देने लगे। जिसकी वजह से दोनों के बीच लम्बी बहस होने लगी और अन्य खिलाड़ियों को बीच-बचाव करने मैदान पर आना पड़ा।

 

जब बीच मैदान पर हरभजन सिंह ने अम्बाती रायडू को मारने के लिए उठाया था हाथ तब हैरान करने वाली थी रायडू की प्रतिक्रिया 5

गौरतलब है कि, हरभजन सिंह और अंबाती रायडू आईपीएल में मुबंई इंडियन्स टीम की तरफ से काफी समय से खेल रहे हैं। इसके अलावा रायडू ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर टीम इण्डिया तक का सफर तय किया था, पर अपने फाॅर्म को लगातार कायम नहीं रख पाने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।