एशिया कप: 30 अगस्त से एशिया कप (Asia Cup 2023) श्रीलंका और पाकिस्तान में खेला जाना है। एशिया कप शुरू होने में अब मात्र 1 दिन का समय बचा हुआ है। एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तान के मुल्तान मैदान पर खेला जाना है। पहले मैच में पाकिस्तान का सामना नेपाल (PAK vs NEP) के साथ होगा।
जबकि इसके बाद 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका (BAN vs SL) के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया को अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ 2 सिंतबर को खेलना है। जबकि एशिया कप शुरू होने से पहले ही एशिया कप की चैंपियन टीम श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका टीम के चार मुख्य खिलाड़ी एशिया कप से बाहर हो गए हैं।
ये चार खिलाड़ी हुए एशिया कप से बाहर
एशिया कप 2023 में श्रीलंका की टीम चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन अब टीम के चार खिलाड़ी एशिया कप से बाहर हो गए हैं जिसके बाद अब टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि, श्रीलंका टीम के स्पिनर गेंदबाज वानिंदु हसरंगा पैर में चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो गए हैं। जबकि इसके अलावा दुष्मंता चमीरा और दिलशान मधुसंका भी चोट के चलते एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। वहीं, श्रीलंका टीम के बेहतरीन खिलाड़ी लाहिरू कुमारा एशिया कप के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
श्रीलंका को लगा बड़ा झटका
एशिया कप 2022 की चैंपियन टीम श्रीलंका में अभी हाल ही में लंका प्रीमियर लीग खेला गया था। जिसमें श्रीलंका टीम के ही कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। जबकि ऐसा माना जा रहा था की एशिया कप से पहले ये खिलाड़ी ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और टीम के चार बेहतरीन खिलाड़ी एशिया कप से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। एशिया कप में एक साथ चार खिलाड़ियों का बाहर होना श्रीलंका के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। अब देखना होगा की श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अब आगे क्या फैसला लेती है और इन खिलाड़ियों को अब मौका देती है।
एशिया कप 2022 में बनी थी श्रीलंका चैंपियन
श्रीलंका टीम ने एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी थी। एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया को भी हराया था। वहीं, एशिया कप 2023 में के कुछ मैच श्रीलंका में होने थे जिससे लंका टीम को फायदा मिलता और टीम एक बार फिर चैंपियन बन सकती थी। लेकिन अब चार मुख्य खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद श्रीलंका का इस एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन कर पाना मुश्किल लग रहा है।
Also Read: अजीत अगरकर ने टीम इंडिया से की रोहित शर्मा की छुट्टी, अब इस खिलाड़ी को बनाया परमानेंट कप्तान