IPL 2022- सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने क्या वो दक्षिण अफ्रीका सीरीज में खेल पाएंगे? 1

क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का रोमांचक सफर जारी है। आईपीएल के इस सीजन के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेलनी है, जिसे लेकर प्लेऑफ राउंड के दौरान टीम चुनने की संभवना दिख रही है।

क्या चोटिल सूर्यकुमार यादव खेल पाएंगे दक्षिण अफ्रीका सीरीज?

आईपीएल के इस सीजन में शानदार लय में दिख रहे स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की चोट ने चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सूर्यकुमार यादव पिछले मैच से पहले चोट के कारण इस आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने क्या वो दक्षिण अफ्रीका सीरीज में खेल पाएंगे? 2

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन सूर्यकुमार यादव शानदार लय में दिख रहे थे। जिन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 मई को खेले गए मैच में बल्लेबाजी में रन लेने के दौरान बाएं हाथ में चोट लग गई थी।

सूर्यकुमार यादव को ठीक होने में लगेंगे 4 हफ्ते

सूर्यकुमार यादव को हाथ में चोट लगने के बाद काफी सूजन आ गई, जिससे उन्हें आईपीएल इस सीजन के बचे हुए सफर से बाहर होना पड़ा है। अब सूर्यकुमार यादव की चोट ठीक होने में कितना वक्त लगेगा ये देखना होगा।

 

Advertisment
Advertisment

IND vs WI T20 Suryakumar yadav

इसी बीच भारत को अगले महीनें 9 जून से 19 जून तक दक्षिण अफ्रीका से 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलनी है। जिसमें सूर्यकुमार यादव उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं इस पर फैंस की नजरें हैं, लेकिन ताजा अपडेट की माने तो सूर्यकुमार यादव का उस सीरीज में खेलना संदिग्ध दिख रहा है।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर रह सकते हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव को इस चोट के बाद कम से कम 4 हफ्तों तक बाहर रहना होगा। बीसीसीआई के सूत्र की माने तो सूर्यकुमार यादव का दक्षिण अफ्रीका सीरीज खेल पाना मुश्किल दिख रहा है।

IPL 2022- सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने क्या वो दक्षिण अफ्रीका सीरीज में खेल पाएंगे? 3

मुंबई इंडियंस ने पिछले ही दिनों सूर्यकुमार यादव की चोट पर एक बयान जारी किया था, जिसमें लिखा था कि “सूर्यकुमार यादव के बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव है और वो अब आईपीएल के बाकी बचे मैच नहीं खेलेंगे। उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम के परामर्श से आराम करने की सलाह दी गई है।”