PHOTOS : रोहित के साथ विवाद के बीच अनुष्का शर्मा को वेस्टइंडीज दौरे पर ले गए विराट कोहली 1

विरुष्का एक साथ रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, विश्व कप के दौरान भी अनुष्का को विराट के साथ देखा गया था, इसके बाद विश्व कप खत्म होने के बाद भी दोनों को एक साथ देखा गया था, इसके बाद अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए अमेरिका पहुँच गई है. जिसमें भारतीय दल के साथ अनुष्का शर्मा भी फ्लोरिडा गयी हैं.

अनुष्का शर्मा विराट के साथ बिता रही है समय

अनुष्का शर्मा

Advertisment
Advertisment

टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है. इस दौरान अनुष्का शर्मा भी अपने पति को सपोर्ट करने उनके साथ वेस्ट इंडीज पहुंची हुई हैं. वैसे ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का टीम के साथ किसी दौरे पर हों. इससे पहले भी कई बार वो टीम के साथ दिख चुकी हैं. इस बात के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है.

लेकिन अनुष्का हमेशा अपने पति को सपोर्ट करने जाती हैं. अनुष्का विराट कोहली के साथ इस वक्त मियामी में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं. कुछ तस्वीरों में विराट-अनुष्का अपने दोस्तों के साथ लंच कर रहे हैं तो कुछ में वो अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं.

https://twitter.com/AnushkaNews/status/1156194116579004416?s=20

रोहित शर्मा और विराट कोहली के विवाद की वजह अनुष्का शर्मा भी

अनुष्का शर्मा

Advertisment
Advertisment

इस समय भारतीय टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच विवाद चल रहा है. रिपोर्ट्स की माने तो इस विवाद की वजह अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी के बीच रिश्ते भी हैं. इसके अलावा कहा जा रहा है की रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया है.

सूत्रों की माने तो कुछ भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कहा है की अनुष्का शर्मा के टीम से जुड़ने के बाद टीम का मौहाल थोड़ा बदल जाता है. जो टीम के एकता के लिए सही नहीं है. उसके बाद भी अनुष्का शर्मा का इस दौरे पर जाना एक बड़ा संदेश हो सकता है.

https://twitter.com/AnushkaNews/status/1156593096941023232?s=20

https://twitter.com/AnushkaNews/status/1156472828008587264?s=20

आज रोहित शर्मा ने विराट के साथ अपने विवाद पर बोला

विराट कोहली

भारतीय ड्रेसिंग रूम में चल रहे इस विवाद पर विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेस में कहा था की ऐसा कुछ भी नहीं है और हम दोनों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन आज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके इस मामले को और बढ़ा दिया है. रोहित शर्मा ने कहा था कि मैं सिर्फ टीम के लिए बल्कि देश के लिए खेलता हूँ.