जन्मदिन

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 2011 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवी ने क्रिकेट के साथ ही जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखें हैं। उन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप में भी टीम की जीत में भूमिका निभाई थी। 2014 टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत की हार की वजह भी युवी को ही माना जाता है।

कैंसर से जंग लड़ चुके हैं

युवराज सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, उनकी बायोपिक फिल्म का जल्द हो सकता है ऐलान 1

Advertisment
Advertisment

विश्व कप 2011 में भारतीय टीम की जीत के बाद पता चला कि युवराज सिंह को कैंसर है। टूर्नामेंट के दौरान भी उन्हें खून की उल्टियां आ रही थी लेकिन उन्होंने इसे दरकिनार कर दिया। विश्व कप के बाद उन्हें इसके बारे में पता चला था।

कैंसर का इलाज कराने के बाद युवराज सिंह ने एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। उन्होंने भारत के लिए मैच भी खेले लेकिन पहले जैसा प्रदर्शन नहीं दोहरा पाए। 2017 में उन्होंने भारत के लिए अंतिम मैच खेला था। विश्व कप 2019 की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया।

युवी पर फिल्म बन सकती है

युवराज सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, उनकी बायोपिक फिल्म का जल्द हो सकता है ऐलान 2

युवराज सिंह की जिंदगी पर फिल्म बन सकती है। मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक युवराज सिंह और बंटी सजदेह की क्लिप लॉस एंजेलिस की हैं। दोनों यहाँ युवराज सिंह की बायोपिक के सिलसिले में बात करने पहुंचे थे।

Advertisment
Advertisment

इसके साथ ही उनकी बात एक भारतीय प्रोडक्शन हाउस से भी चल रही है। अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अगर सब कुछ सही रहता है तो जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। फैंस को अपने सबसे चहेते खिलाड़ी की बायोपिक भी देखने को मिल सकती है।

कई क्रिकेटर की बन चुकी बायोपिक

महेंद्र सिंह धोनी
I

सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर फिल्म बनी थी। हालांकि, यह डॉक्यूमेंट्रीजैसी ही थी। इसमें कोई अभिनेता नहीं था। सचिन ने खुद अपना रोल निभाया था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बन चुकी है।

इसके साथ ही पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर भी फिल्म बन चुकी है। भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर भी फिल्म बन रही है।