आईपीएल 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेंट बोल्ट को इस टीम से किया ट्रेड, मिलेंगे इतने करोड़ 1

आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों को ट्रेड करने का सिलसिला जारी है। अभी तक 4 खिलाड़ी ट्रेड किया जा चुके हैं। इसमें रविचंद्रन अश्विन, मयंक मार्कंडे, जगदीश सुचित और शेफरन रदरफोर्ड का नाम शामिल है। खिलाड़ियों को ट्रेड करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। आज टूर्नामेंट के दो खिलाड़ी ट्रेड हुए हैं। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गयी है।

ट्रेंट बोल्ट हुए ट्रेड

ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को ट्रेड कर दिया है। अब वह गत विजेता मुंबई इंडियंस के खेलते नजर आयेंगे। इसकी जगह पर मुंबई ने अपने किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड नहीं किया है।

Advertisment
Advertisment

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजी के लिए बेहतर मानी जाती है। टीम के पास पहले से जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और मिचेल मैक्लान्घन जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। इन्हीं के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से मुंबई विजेता बनी थी।

मुंबई देगा 2.2 करोड़

ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2018 की नीलामी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 2.20 करोड़ रूपये में खरीदा था। दिल्ली के लिए उन्होंने 14 मैच खेले और इसमें उनके नाम 18 विकेट थे। पिछले सीजन कगिसो रबाडा की वजह से उन्हें खेलने का कम मौका मिला था।

दिल्ली कैपिटल्स से पहले बोल्ट कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाने वाले बोल्ट ने 33 आईपीएल मैचों में 38 विकेट लिए हैं।

दिल्ली-मुंबई में कई ट्रेड हुए

आईपीएल 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेंट बोल्ट को इस टीम से किया ट्रेड, मिलेंगे इतने करोड़ 2

यह पहला मौका नहीं है, जब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिलाड़ी ट्रेड हुए हैं। पिछले सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस से जयंत यादव को भी दिल्ली कैपिटल्स से ही ट्रेड किया था।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2019 में मयंक मार्कंडे मुंबई का हिस्सा थे और दिल्ली के शेफरन रदरफोर्ड के साथ कुछ दिन पहले ही ट्रेड हुए हैं। दिल्ली की पिच स्पिन गेंदबाजी की है और इसी वजह से वह ज्यादा से ज्यादा स्पिनर को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं।