Bowlers who took 5 wickets in IPL 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का फ़ाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहाँ गुजरात ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया और इस सीजन की विजेता बनी। इस सीजन में कई रिकार्ड्स बने और कई टूटे भी। ऑरेंज कैप को जॉस बटलर ने अपने नाम किया जबकि पर्पल कैप पर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिग्गज गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की। इस सीजन में कुल 4 गेंदबाजों ने फाइव विकेट हॉल हासिल किये हैं। आज हम आपको इन्हीं चार खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

Advertisment
Advertisment

जसप्रीत बुमराह

IPL 2022

इस लिस्ट में पहला नाम मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है जिन्होंने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 56वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स घातक गेंदबाजी का नमूना पेश किया था। बुमराह ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। उस मुकाबले में बुमराह ने तो शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन मुंबई को 52 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। मुंबई की हार के बावजूद भी बुमराह प्लेयर ऑफ़ द मैच बने थे।

वानिंदु हसरंगा

IPL 2022

इस लिस्ट में दूसरा नाम वानिंदु हसरंगा का है जिन्होंने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बेहद ही घातक गेंदबाजी की। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे। उन्होंने पहली बार इस लीग में विकेट हॉल हासिल किया और यह उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है। उन्होंने इस सीजन में 16 मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए।

Advertisment
Advertisment

उमरान मलिक

IPL 2022

इस लिस्ट में तीसरा नाम उमरान मलिक का है जो आजकल चर्चा में बने हुए हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उन्होंने गुजरात के खिलाफ 4 ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट हासिल किया था। इस 5 में से 4 विकेट तो उन्होंने क्लीन बोल्ड करके ही हासिल किया था। यह मलिक के आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में किये गए उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया है। मलिक अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जलवा बिखेरते हुए नजर आएँगे।

युजवेंद्र चहल

IPL 2022

इस लिस्ट में चौथा नाम राजस्थान के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का है जिन्होंने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उम्दा प्रदर्शन करते हुए, पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया। चहल ने कोलकाता के खिलाफ 40 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उन्होंने पहले तीन ओवर में 38 रन दिए थे और केवल एक विकेट ले सके थे लेकिन अपने आखिरी ओवर में चहल ने चार विकेट लिए जिसमें हैट्रिक भी शामिल रही।