महेन्द्र सिंह धोनी के मैदान में उतरने को लेकर ब्रायन लारा ने कही ये बड़ी बात 1

पिछले कुछ महीनों से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर लगातार बातें की जा रही हैं। भारत के महान कप्तान रहे महेन्द्र सिंह विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और इसी कारण से उनके संन्यास को लेकर लगातार अटकलें तेज होती जा रही हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर तेज होती अटकलें

एमएस धोनी के संन्यास को लेकर आए दिन क्रिकेट विश्लेषकों और पूर्व क्रिकेटर अपनी राय देने से नहीं चुकते हैं जिनमें से कुछ दिग्गजों का मानना है कि धोनी को संन्यास ले लेना चाहिए तो वहीं कुछ दिग्गज मानते हैं कि धोनी में अभी भी क्रिकेट मौजूद है।

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी

इसी तरह की बयानबाजी में कई देश के कई दिग्गज खिलाड़ी कूदते जा रहे हैं जिसमें इस बार महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज और कप्तान रहे ब्रायन लारा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं।

ब्रायन लारा ने कहा, खुद धोनी जानते हैं अपने करियर को लेकर

वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाजों में से एक रहे ब्रायन लारा का इसको लेकर मानना है कि एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके भविष्य के बारें में सबसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं। विश्व विजेता पूर्व कप्तान जिस भी टीम के लिए खेलते हैं वो एक संपत्ति है।

महेन्द्र सिंह धोनी के मैदान में उतरने को लेकर ब्रायन लारा ने कही ये बड़ी बात 2

Advertisment
Advertisment

इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि “एमएस धोनी को पता होगा कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में बहुत अच्छी सेवा की है। एमएस धोनी जिस भी टीम के लिए खेलते हैं वो उनके लिए एक संपत्ति है। मुझे यकिन है कि वो आईपीएल में खेलेंगे और प्रदर्शन करेंगे। तो उन्हें पता होगा कि सबसे अच्छा क्या है। बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को भी पता है क्या चल रहा है।”

धोनी ने हाल ही में कहा था मत पूछना जनवरी तक

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद से महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय टीम के लिए किसी भी सीरीज में खेलने नहीं उतरें हैं। माना जा रहा है कि अगर आईपीएल में उनके बल्ले से अच्छा प्रदर्शन हुआ तो वो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप में खेलेंगे।

धोनी

वहीं लगातार सीरीज दर सीरीज टीम से दूर रहने के कारण महेन्द्र सिंह धोनी के मैदान में उतरने को लेकर फैंस भी पूरी तरह से कंन्फ्यूज हैं कि धोनी अब खेलेंगे या नहीं। इसको लेकर जब हाल ही में उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “जनवरी तक मत पूछना।” ऐसे में माना जा सकता है कि वो जनवरी के आखिरी सीरीज में खेलते दिखायी पड़ सकते हैं।