भारतीय क्रिकेट को मिला महेन्द्र सिंह धोनी जैसा फिनिशर! अंतिम ओवरों में ऐसे पलट देता है मैच 1

विश्व क्रिकेट में कई बेहतरीन फिनिशर देखने को मिले हैं। क्रिकेट गलियारों में जब फिनिशर की बात करते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को कभी भी दूर नहीं रखा जा सकता है। अपने दौर में महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक रहे हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी जैसे फिनिशर्स की है तलाश

महेन्द्र सिंह धोनी ने सालों तक भारतीय टीम में फिनिशर्स के रोल को बखूबी निभाया। उन्होंने अपनी इस काबिलियत से ना जाने भारतीय टीम को कितने की मैचों में जीत दिलायी। लेकिन जब से धोनी ने संन्यास लिया है, भारत में फिनिशर की कमी खल रही है।

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी

जब से महेन्द्र सिंह धोनी से संन्यास लिया है इसके बाद कई खिलाड़ियों को फिनिशर्स के विकल्प के रूप में देखा गया, लेकिन कोई यहां पर धोनी जैसा कारनामा करने में कामयाब नहीं हो सका है, जिससे भारत को फिनिशर्स की तलाश जारी है।

शाहरूख खान दिखा रहे हैं फिनिशर्स वाला अंदाज

अब घरेलू क्रिकेट में एक बल्लेबाज ने महेन्द्र सिंह धोनी जैसे फिनिशर्स के अंदाज को दिखाया है। जिस तरह से इस बल्लेबाज में आखिरी ओवरों में जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी दिखायी उससे तो वो महेन्द्र सिंह धोनी के बाद फिनिशर्स की हो रही तलाश को खत्म कर सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट को मिला महेन्द्र सिंह धोनी जैसा फिनिशर! अंतिम ओवरों में ऐसे पलट देता है मैच 2

Advertisment
Advertisment

जी हां… हम यहां बात कर रहे हैं तमिलनाडू के स्टार युवा बल्लेबाज शाहरूख खान की। शाहरूख खान को तो आईपीएल के कारण फैंस जानने लगे हैं, जो किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रह चुके हैं। शाहरूख खान आईपीएल में कुछ ही अच्छी पारी खेलने में सफल रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट में कर रहे हैं मैच फिनिश

लेकिन जिस तरह से शाहरूख खान ने पिछले कुछ महीनों में घरेलू क्रिकेट में जारी टूर्नामेंट्स में अपनी बल्लेबाजी से जो छाप छोड़ी है, उससे तो भारतीय क्रिकेट में धोनी का विकल्प होने की उम्मीद सी जग गई है।

भारतीय क्रिकेट को मिला महेन्द्र सिंह धोनी जैसा फिनिशर! अंतिम ओवरों में ऐसे पलट देता है मैच 3

शाहरूख खान का बल्ला पहले तो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमकर बोला तो उसी लय में अब विजय हजारे ट्रॉफी में भी बोल रहा है। इससे भारतीय क्रिकेट को फिनिशर्स की हो रही तलाश पूरी होती नजर आ रही है।

सैयद मुश्ताक के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में भी कमाल

भारत की घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडू के कर्नाटक के खिलाफ मैच में शाहरूख खान का खतरनाक अंदाज देखने को मिला। जहां शाहरूख खान ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी कर केवल 39 गेंदों में 79 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 छक्के भी जड़े।

भारतीय क्रिकेट को मिला महेन्द्र सिंह धोनी जैसा फिनिशर! अंतिम ओवरों में ऐसे पलट देता है मैच 4

इस पारी से उन्होंने अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया, तो इससे पहले टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शाहरूख खान का जलवा देखने को मिला था, जहां उन्होंने तमिलनाडू को फाइनल मैच में अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर खिताब दिलाया था।

शाहरूख खान इन पारियों से साबित कर रहे हैं कि उनके पास मैच को फिनिश करने की पूरी काबिलियत है, बस वो अब मौके की तलाश में हैं। शाहरूख खान का इस तरह से बल्लेबाजी करना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है।