चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का सोशल मीडिया अकाउंट काफी एक्टिव रहता है। अगर देखा जाए तो पिछले कुछ सालों से महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम आपस में ट्रॉफी शेयर कर रही हैं। पिछले सीजन भी मुंबई ने फाइनल मैच में चेन्नई को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

यूजर ने मुंबई इंडियंस को बताया अपना प्यार

सीएसके और एमआई की फैन फॉलोइंग का अंदाजा तो आप सभी को है। सोशल मीडिया पर इसका एक नजराना देखने को मिला। असल में डॉन डेनियल नाम के एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा- सॉरी चेन्नई सुपर किंग्स… मुझे मुंबई इंडियंस से प्यार है लेकिन मुझे तुमपर क्रश है… इस ट्वीट के रिप्लाई में चेन्नई ने इतना दिलचस्प जवाब दिया जिसे देखकर आप भी हंस पड़ेंगे।

Advertisment
Advertisment

चेन्नई सुपर किंग्स ने यूज़र को दिया जवाब

यूजर के इस मजेदार ट्वीट पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल छू लेने वाला जवाब दिया। चेन्नई ने ट्वीट में लिखा- अपने लव को कभी क्रश मत करो, लेकिन अपने क्रश को लव करो… साथ ही फ्रेंचाइजी ने रजनीकांत का सुपरफेमस डायलॉग भी लिख दिया। आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने अब तक 3 आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं।

मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में जीता था खिताब

चेन्नई

2019 आईपीएल का फाइनल मुकाबला सीएसके और एमआई के बीच खेला गया था। फाइनल मुकाबले में आखिरी बॉल तक रोमांच बरकरार था और महेंद्र सिंह धोनी का रन आउट तो शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल सके।

धोनी के आउट होते ही चेन्नई के फैंस ने खिताब जीतने की उम्मीद छोड़ दी थी और इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 1 रन से अपना चौथा खिताब जीता। इसी के साथ मुंबई सबसे सफल टीम बन गई है। बताते चलें, आईपीएल 2020 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर कोलकाता में होगा।