आईपीएल को बीच में छोड़कर क्रिस गेल अपने घर हुए रवाना 1

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल पिता बनने वाले हैं। इसी वजह से वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले दो मैच नहीं खेलेंगे। गेल आरसीबी के लिए अब 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 22 अप्रैल को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे।

खबरों के मुताबिक, वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर खबर की पुष्टि की है। इन्स्टाग्राम पर गेल ने लिखा है कि, ‘मैं अपने रास्ते पर हूं बेबी।’ तेज बल्लेबाजी करने के लिए पहचाने जाने वाले गेल जमैका में अपनी पार्टनर नताशा बेरिज के पास गए हैं। नताशा प्रेगनेंट हैं और जल्द  ही मां बनने वाली हैं।

Advertisment
Advertisment

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि 17 अप्रैल को आरसीबी के दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच के बाद क्रिस गेल तुरंत जमैका के लिए रवाना हो गए थे। सूत्रों के अनुसार, किसी को भी गेल के बारे में यह जानकारी नहीं थी। हमें उम्मीद भी नहीं थी कि वे जमैका जाने वाले हैं लेकिन एक फोन आने के बाद वह कुछ दिनों के लिए घर चले गए हैं।

इन्स्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के बाद कुछ यूजर्स का कहना है, कि गेल मजाक कर रहे हैं। खैर, अब क्रिस गेल 25 अप्रैल को आरसीबी के साथ दोबारा जुड़ जाएंगे। मालूम हो कि क्रिस गेल शानदार छक्के मारने के लिए मशहूर हैं। हालांकि वे पिछले कुछ मैचों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

tiwarymadan

I am ankur tiwari an ardent fan of cricket. I want to become a cricket writer, i always suport ms dhoni and suresh raina in every international match, but not in ipl in ipl i always chear for delhi and...