भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भले ही एक्टिव न रहते हों लेकिन उनकी हर गतिविधियों पर क्रिकेट फैंस की पैनी नजर रहती है. खासकर त्योहारों के समय महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज़ सबको प्रभावित करता है. साल में शायद ही ऐसा कोई त्यौहार ही ऐसा होगा जब माही के सेलिब्रेशन की कोई तस्वीर फैंस तक न पहुंच पाई हो. वहीं, सोशल मीडिया पर एमएस धोनी (MS Dhoni) की बीते 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर वायरल हो रही है.
MS Dhoni ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस, तस्वीरें हुईं वायरल
क्रिसमस डे के अवसर पर कई क्रिकेट दिग्गजों के सोशल मीडिया अकॉउंटस पर सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री तस्वीरें दिखीं. इसी बीच, पूर्व भारतीय कप्तान के क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर तेजी से वायरल होना शुरू हुई. इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सैंटा की टोपी पहने नजर आ रहे हैं. फोटो की माने तो धोनी क्रिसमस केक काट रहे हैं. उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद हैं. खासतौर पर धोनी के साथ उनका परिवार भी तस्वीर में दिखाई दे रहा है. पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ धोनी काफी खुश नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर कई क्रिकेट फैंस को लुभा रही है. वे इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Christmas celebration of MS Dhoni. pic.twitter.com/kH4QIZ0QEa
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 25, 2022
अब IPL 2023 में मैदान पर दिखेंगे माही
बताते चलें कि माही के फैंस उन्हें IPL 2023 में खेलते देख सकेंगे. हाल ही समाप्त हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा. ये दूसरी बार होगा जब बेन स्टोक्स धोनी की कप्तानी में खेलते दिखेंगे. इससे पहले आईपीएल 2018 में जब राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी तब बेन स्टोक्स उनकी टीम का हिस्सा थे. हालांकि, उस समय बेन स्टोक्स के प्रदर्शन से टीम को काफी फ़ायदा नहीं पंहुचा था. लेकिन,मिनी ऑक्शन में 16 करोड़ में अपने साथ जोड़ने वाली CSK उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेगी.