कोलंबो टेस्ट : भारत का विशाल स्कोर, श्रीलंका की खराब शुरुआत 1
India's Ravichandran Ashwin celebrates the dismissal of Sri Lanka's Upul Tharanga during their second cricket test match in Colombo, Sri Lanka, Friday, Aug. 4, 2017. (AP Photo/Eranga Jayawardena)

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के पहली पारी के 622 रनों के विशाल स्कोर के सामने मेजबान श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है। दूसरे दिन शुक्रवार को खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 50 रनों पर ही दो विकेट खो दिए हैं।

दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान दिनेश चंडीमल आठ और कुशल मेंडिस 16 रन बनाकर क्रीज पर थे।

Advertisment
Advertisment

भारत ने चेतेश्वर पुजारा (133), अजिंक्य रहाणे (132), रिद्धिमान साहा, (67) लोकेश राहुल (57), रविचंद्रन अश्विन (54) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 70) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित की।  कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी के फैन हुए श्रीलंकाई कोच, कहा वो दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है

भारत ने दिन के तीसरे सत्र में अपनी पारी को विराम दिया और मेजबानों को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

अश्विन ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल दिखाया और दूसरे ओवर में ही श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को बिना खाता खोले आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। मेजबानों का दूसरा विकेट भी अश्विन ने लिया। उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने (25) को स्लिप पर रहाणे के हाथों कैच करा अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

इससे पहले भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 344 रनों के साथ की। पहले सत्र में गुरुवार के नाबाद बल्लेबाज पुजारा और रहाणे पवेलियन लौट लिए थे। लेकिन, इसके बाद भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उसे विशाल स्कोर प्रदान किया।

Advertisment
Advertisment

श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ ने चार विकेट लिए। मालिंदा पुष्पाकुमारा ने दो विकेट लिए। करुणारत्ने और दिलरुवान परेरा ने एक-एक विकेट लिया।  रवि शास्त्री ने धोनी की कप्तानी की किया तारीफ, लेकिन 2019 विश्वकप में टीम में शामिल करने पर कही ये बात