भारतीय महिला टीम मुंबई पहुंची, मुंबई में आते ही कप्तान मिताली राज ने महिला क्रिकेट के लिए कहीं ये बड़ी बात 1
BRISTOL, ENGLAND - JULY 12: Mithali Raj, Captain of India during the ICC Women's World Cup 2017 match between Australia and India at The County Ground on July 12, 2017 in Bristol, England. (Photo by Harry Trump-IDI/IDI via Getty Images)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। मिताली राज की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 12 सालों के बाद विश्वकप के फाइनल का सफर तय किया। हालांकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल मैच में मेजबान इंग्लैंड के हाथों 9 रन से हार का सामना करना पड़ा और पहली बार विश्वकप जीतने से चूक गई।

भारतीय महिला टीम मुंबई पहुंची, मुंबई में आते ही कप्तान मिताली राज ने महिला क्रिकेट के लिए कहीं ये बड़ी बात 2

Advertisment
Advertisment

शानदार प्रदर्शन के बाद महिला टीम पहुंची अपने वतन

भारतीय महिला टीम ने उम्मीदों के ठीक विपरित शानदार प्रदर्शन कर फाइनल मैच में जगब बनाई। वैसे भी भारतीय महिला टीम को खिताब तो हाथ नहीं लगा लेकिन भारत की इन बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम बड़ी शान के साथ विश्वकप खेलकर इंग्लैंड से भारत लौट आई हैं। भारतीय महिला टीम लंदन से सीधा मुंबई पहुंची जहां से सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर को चली जाएंगी।भारतीय महिला खिलाड़ियों को लेकर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान.. कर डाली बीसीसीआई से ये बड़ी माँग

भारतीय महिला टीम मुंबई पहुंची, मुंबई में आते ही कप्तान मिताली राज ने महिला क्रिकेट के लिए कहीं ये बड़ी बात 3
PC: GETTY IMAGES

ब्रॉडकास्टिंग से महिला क्रिकेट को मिला है बढ़ावा

बेहतरीन प्रदर्शन कर मुंबई लौटने के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया जहां उन्होनें पत्रकारों के जवाब दिए। मिताली राज ने कहा कि “मुझे लगता है कि वो हमेशा ही इसके हकदार है अब तो ब्रॉडकास्टिंग भी बढ़ गया है साथ ही बीसीसीआई भी महिला क्रिकेट को आगे लाने के लिए प्रयास कर रही है। मैं भी हमेशा चाहती हूं कि महिला क्रिकेट की मैच टेलीकास्ट  हो जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग महिला क्रिकेट को फॉलो करे।  विश्वकप में इस तरह के प्रदर्शन से लोकप्रियता में बढ़ोतरी होती है।

Advertisment
Advertisment

भारतीय महिला टीम मुंबई पहुंची, मुंबई में आते ही कप्तान मिताली राज ने महिला क्रिकेट के लिए कहीं ये बड़ी बात 4

महिला क्रिकेट के स्तर में अब हुआ है बदलाव

इसके साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने आगे कहा कि “आप कुछ साल पहले ये सवाल नहीं पुछते( हंसते हुए) लेकिन अब विश्वकप के होने के बाद महिला क्रिकेट का कद काफी बढ़ा है। महिला क्रिकेट टीम में अब जबरदस्त सुधार हुआ है। अब सभी खिलाड़ी अच्छे से रन बनाने लगी है। अब स्कोर भी 300 के करीब जा रहा है। सभी टीम की खिलाड़ी शतक भी लगा रही हैं। अब गेंदबाज भी शानदार काम कर रही हैं। हमने अब अपने स्तर में भी बहुत सुधार किया है। और मैं तो ये कहूंगी कि महिला क्रिकेट में बदलाव आ रहा है।”SO SAD: इंग्लैंड के खिलाफ विश्वकप फाइनल में मिली हार के बाद इस महिला खिलाड़ी के परिजनों ने बात करना किया बंद

भारतीय महिला टीम मुंबई पहुंची, मुंबई में आते ही कप्तान मिताली राज ने महिला क्रिकेट के लिए कहीं ये बड़ी बात 5