एशिया कप 2022 के लिए रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया का मास्टरप्लान, 8वीं बार ट्रॉफी जीतने पर है निगाहें
एशिया कप 2022 के लिए रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया का मास्टरप्लान, 8वीं बार ट्रॉफी जीतने पर है निगाहें

भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें इस महीने यूएई में खेले जाने वाले एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) पर बनी हुई हैं। जहां बीते 2 साल के बाद ये टूर्नामेंट का आयोजन 27 अगस्त से शुरु किया जाएगा, तो वहीं इस प्रतियोगिता के लिए टीम इंडिया जोरों-शोरों से तैयारी कर रही हैं।

बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने वनडे और टी-20 सीरीज पर कब्जा करने के बाद एशिया कप (Asia Cup 2022) की ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य तैयार कर दिया है। हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आगामी एशिया कप 2022 को लेकर टीम इंडिया का मास्टरप्लान बताया है। आइये जानते है हिटमैन ने क्या कहा?

Advertisment
Advertisment

एशिया कप 2022 के लिए रोहित शर्मा ने बताया अपना मास्टरप्लान

Asia Cup 2022 के लिए रोहित शर्मा ने बताया अपना मास्टरप्लान
Asia Cup 2022 के लिए रोहित शर्मा ने बताया अपना मास्टरप्लान

दरअसल वेस्टइंडीज और भारत के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को 27 अगस्त से एशिया कप (Asia Cup 2022) खेलना है, जिसके लिए रोहित शर्मा ने मास्टरप्लान के बारे में खुलासा करते हुए एक बयान दिया है। बता दें रोहित ने स्टार स्पोर्ट्स शो फॉलो द ब्लूज पर टीम इंडियाके मास्टरप्लान को लेकर कहा, कप्तान और कोच से ये संदेश स्पष्ट है कि टीम को आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। हम खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की इजाजत दे रहे हैं।

‘खेलने के तरीके और दृष्टिकोष में बदलाव की जरूरत’

Asia Cup 2022 के लिए रोहित शर्मा ने बताया अपना मास्टरप्लान
Asia Cup 2022 के लिए रोहित शर्मा ने बताया अपना मास्टरप्लान

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने यूएई में एशिया कप (Asia Cup 2022) के अलावा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2022) की आगामी चुनौतियों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से टीम की तैयारी के बारे में बातचीत की।उन्होंने कहा, हमने दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ये स्पष्ट कर दिया हैं। वहीं हम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। हमें लगा कि हमारे खेल खेलने के तरीके और दृष्टकोण में बदलाव की जरूरत है।

पिछले 8 महीनों में बदलते कप्तान को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा?

पिछले 8 महीनों में बदलते कप्तान को लेकर क्या बोले rohit sharma ?
पिछले 8 महीनों में बदलते कप्तान को लेकर क्या बोले rohit sharma ?

बता दें पिछले आठ महीनों में टीम इंडिया की तरफ से अलग-अलग खिलाड़ी कप्तान की भूमिका निभाते नजर आए। वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से जब इतने सारे युवा कप्तानों के साथ टीम की कप्तानी के अनुभव के बारे में पूछा गया तो हिटमैन ने कहा, मुझे पता है कि टीम के हर तरफ लीडर बनाना बहुत रोमांचक है, क्योंकि ये हमेशा एक अच्छा संकेत है। आप चाहते हैं कि एक दूसरे को अच्छी तरह से समझें और जब वे टीम का नेतृत्व कर रहे होते हैं, तो ये सभी चीजें ध्यान में रखें।