धोनी

महेंद्र सिंह धोनी यानि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कन। धोनी के फैंस न केवल देश में हैं बल्कि पूरे दुनिया में उनके फैंस की भरमार है। 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी 38 साल के हो गए हैं। धोनी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट जगत का वह सुपरस्‍टार है, जिसे शायद ही कोई अपनी यादों से मिटा सकता है।

Dhoni B'Day : बड़े ही धूमधाम से अपने हीरो धोनी का जन्मदिन मना रहे हैं रांचीवासी, देखिए Video 1

Advertisment
Advertisment

धोनी की तारीफ करते हुए शनिवार को आइसीसी ने भी उन्‍हें निर्विवाद रूप से विरासत के तौर पर उदृत किया है। लिखा- धोनी सिर्फ एक नाम नहीं, लाखों लोगों के लिए इंसिपिरेशन हैं।

रांचीवासी मना रहे माही का जन्मदिन

वर्तमान दौर में दुनियाभर में जितने धोनी के फैंस हैं, उतने ही बच्‍चे और युवा उनसे प्रेरणा लेकर अपने खेल को बेहतर से बेहतरीन करने में जुटे रहते हैं। रविवार को अपने हीरो के जन्‍मदिन के मौके पर रांचीवासी जोरदार जश्‍न मना रहे हैं। यहां क्रिकेटप्रेमियों ने अपने चहेते के लिए शानदार पार्टी का आगाज़ किया है। बच्चे पूरे उत्साह से अपने हीरो का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के हैलीकॉप्टर शॉट ने उन्हें एक अलग ही पहचान दी। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स और विकेटकीपर्स में से एक हैं। धोनी के मैदान पर आते ही फैंस उनके बल्ले को शांत देखना पसंद नहीं करते उन्हें तो धोनी के वो लंबे-लंबे शॉट्स ही भाते हैं।

Advertisment
Advertisment

वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले सकते हैं माही

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी अभी संन्‍यास लेने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। धोनी ने अपने संन्‍यास को लेकर अपनी चुप्‍पी तोड़ते हुए कहा है कि कुछ लोग चाहते हैं कि मैं संन्‍यास ले लूं। लेकिन वे नहीं जानते हैं कि वह कब संन्‍यास लेंगे।

Dhoni B'Day : बड़े ही धूमधाम से अपने हीरो धोनी का जन्मदिन मना रहे हैं रांचीवासी, देखिए Video 2

वर्ल्ड कप 2019 में अपने औसत प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्ल्डकप के बाद धोनी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।