पहले CSK को बनाया चैंपियन, फिर दिल्ली ने बनाया करोड़पति, अब 'किंग खान' के टीम की बढ़ाएगा शान 1

आईपीएल 2023 (IPL 2023) की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है, जहां 15 नवंबर से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को रिलीज कर दिया है। बता दें एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि शार्दुल ठाकुर को शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने साथ जोड़ लिया है। आइये जानते है इस बारे में विस्तार से…

Shardul Thakur को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने खेमे में किया शामिल

Shardul Thakur को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने खेमे में किया शामिल
Shardul Thakur को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने खेमे में किया शामिल

दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के खत्म होते ही आईपीएल 2023 की गहमागहमी तेज हो चुकी है। जहां सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर से पहले अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर रहे है। वहीं हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार ये कहा जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अपनी टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुर ठाकुर (Shardul Thakur) को रिलीज कर दिया है।

दूसरी ओर उन्हें खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स में काफी जंग हुई, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें (Shardul Thakur) अपने खेमे में शामिल कर लिया। इसका मतलब आईपीएल 2023 में शार्दुल दिल्ली की नीली जर्सी में नहीं बल्कि केकेआर की पर्पल जर्सी में नजर आएंगे।

 

IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शार्दुल का रहा था घातक प्रदर्शन

IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए Shardul Thakur का रहा था घातक प्रदर्शन
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए Shardul Thakur का रहा था घातक प्रदर्शन

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी में शार्दुल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। बता दें इससे पहले शार्दुल ठाकुल चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे चुके है। वहीं आईपीएल 2022 में उन्होंने 9.79 की इकॉनोमी से 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे, वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने और 138 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए थे। ऐसे में इस प्रदर्शन के बाद उन्हें सभी फ्रेंचाइजिया अपने खेमे में शामिल करना चाहती थी, लेकिन उन्हें केकेआर ने ऊंची बोली लगाकर खरीद लिया। इसके साथ ही बता दें शार्दुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में जगह मिली है।