Jofra Archer fit for ipl 2023 play for mumbai indians

31 मार्च से आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत होने वाली है लेकिन उससे पहले ही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोट की वजह से इस सीजन से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने से मुंबई की तेज गेंदबाजी कमजोर होती दिखाई दे रही थी लेकिन इसी बीच रोहित एंड कंपनी को बड़ी खुशखबरी मिली है। एक तेज गेंदबाज चोट से उबर चुका है और पूरे सीजन में खेलने को तैयार है।

ये तेज गेंदबाज हुआ फिट

दरअसल, जिस गेंदबाज की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) हैं जो पिछले सीजन में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे लेकिन क्रिकबज की एक रिपोर्ट की माने तो उन्होंने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए खुद को उपलब्ध और फिट बताया है। ऐसे में ये मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात है। आर्चर पूरी तरह से फिट होने के साथ ही लय में भी हैं।

Advertisment
Advertisment

मौजूदा समय में वो इंग्लैंड की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं जहाँ उन्होंने पहले मैच में 2 विकेट हासिल किये और इस दौरान उनकी इकानमी रेट 3.70 की रही। ऐसे में ये तो तय है कि जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अब मुंबई इंडियंस में बुमराह की कमी नहीं खलने देंगे।

चोट के बाद कर रहे हैं वापसी

गौरतलब है कि जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को पिछले साल मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन चोट की वजह से वो पिछले साल नहीं खेल पाए थे। वहीं, मुंबई ने ये साफ़ कर दिया था कि वो अगले तीन साल तक तो इस तेज गेंदबाज को रिलीज नहीं करने वाली है।

बता दें कि जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को आईपीएल में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। इस लीग में वो 35 मुकाबले खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 7.13 की इकानमी रेट से 46 विकेट अपने नाम किया है।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2018 में राजस्थान रॉयल्स के साथ की थी और 2021 तक वो इस फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे। हालांकि, 2022 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया जिसके बाद मुंबई इंडियंस के साथ वो जुड़ गए।