luke-wright-becomes-national-selector of ecb played with ms dhoni

क्रिकेट जगत में कई बार ऐसा देखा गया है कि खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद अपने बोर्ड में किसी बड़े पद पर काम करते हैं। पिछले साल जब ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की टीम विश्व चैम्पियन बनी थी तो इसके बाद ही एक क्रिकेटर ने संन्यास की घोषणा की थी।

संन्यास लेने के बाद ही इस क्रिकेटर को 1 दिन के भीतर ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनको नेशनल सलेक्टर बनाने का फैसला कर लिया। खास बात ये है कि ये क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ टी20 विश्व कप 2007 के टूर्नामेंट में खेल चुका है।

Advertisment
Advertisment

धोनी के साथ विश्व कप खेलने वाला खिलाड़ी बना चयनकर्ता

दरअसल, जिस क्रिकेटर की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम ल्यूक राइट है जो इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। ल्यूक को एड स्मिथ की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है। स्मिथ को ईसीबी ने कई महीनों पहले उनके पद से हटा दिया था। कई महीनों तक खाली रहने के बाद इस पद पर बोर्ड ने ल्यूक को बहाल करने का फैसला लिया।

बता दें कि ल्यूक राइट ने 21 नवंबर 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वहीं, 22 नवंबर को उन्हें ईसीबी ने नेशनल सेलक्टर बनाए जाने का ऐलान किया। अब ल्यूक मार्च से ये जिम्मेदारी संभालेंगे। अब ल्यूक विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम चुनेंगे। ये खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2007 के टूर्नामेंट में एमएस धोनी (MS Dhoni) के खिलाफ खेल चुका है।

ल्यूक राइट का करियर

गौरतलब है कि ल्यूक राइट ने भारत के खिलाफ 2007 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। वहीं, उन्होंने अपना आखिरी वनडे साल 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। वहीं, 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाप उनका टी20 डेब्यू हुआ था।

उन्होंने इंग्लैंड के लिए 50 वनडे और 51 टी20 मैच खेले और वनडे में 707 रन बनाने के साथ 15 विकेट चटकाए जबकि 51 टी20 मुकाबलों में 759 रन और 18 विकेट उनके नाम हैं। बता दें कि राइट आईपीएल में भी खेल चुके हैं। पुणे वारियर्स की तरफ से उन्होंने 7 मैचों में 106 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी चटकाए।

Advertisment
Advertisment