Mumbai Indians

Mumbai Indians: आईपीएल 2025 ऑक्शन (IPL 2025 Auction) से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल 2025 के सीजन से पहले 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प सभी फ्रेंचाइजी को शामिल कर सकती है. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले 5 रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में हार्दिक- रोहित शर्मा समेत इन खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है.

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

Mumbai Indians

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2025 ऑक्शन (IPL 2025 Auction) से पहले बीसीसीआई अगर सभी फ्रेंचाइजी को 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की सुविधा प्रदान करती है तो ऐसे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी 5 खिलाड़ियों के रूप में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को रिटेन करने का फैसला कर सकती है.

हार्दिक- रोहित को एक साथ रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस की शामिल

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में एक साथ हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को रिटेन कर सकती है. बीते दिनों मीडिया में यह खबर आ रही थी कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं करेगी लेकिन अब खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस एक बार फिर इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़े रखने का फैसला कर सकती है.

सूर्यकुमार यादव बन सकते है मुंबई इंडियंस के कप्तान

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को जरूर शामिल कर सकती है लेकिन खबर यह आ रही है कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीम के नए कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बना सकती है. ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि अब टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 फॉर्मेट में भी सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की कप्तानी की जिम्मेदारी उठाते हुए नजर आते है.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: मयंक यादव, समीर रिजवी, शशांक सिंह के रूप में 3 नए चेहरे, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए फाइनल हुई 15 सदस्यीय टीम इंडिया