rishabh-pant-will-be-seen-in-delhi-capitals-dugout-during-ipl-2023-delhi-owner-will-request-him

ऋषभ पंत: आईपीएल 2023 (IPL 2023) को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बाकी है।  31 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का रोमांच शुरू हो जाएगा। सभी 10 टीमों ने लगभग अपनी तैयारी कर ली है।  भारतीय टीम में जितने भी स्टार खिलाड़ी हैं वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अपनी-अपनी टीमों में जुड़ जाएंगे।

इसी बीच, दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक बड़ी खबर आई है। आईपीएल 2023 (IPL 2023 ) से पहले चोटिल हो चुके टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस रोल में  दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ देख सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Advertisment
Advertisment

IPL 2023 में ऋषभ पंत दिल्ली के डगआउट में बैठे दिख सकते हैं

Rishabh Pant, IPL 2022: ऋषभ पंत की दिल्ली टीम पर दोहरी मार, हार के बाद भरना पड़ा जुर्माना - Rishabh Pant Fined For Slow Over Rate during Delhi Capitals vs Lucknow Super

आईपीएल 2023 के सीजन को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। 31 मार्च से आईपीएल का पहला मैच खेला जाएगा। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुश खबरी आई है। चोटिल ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर तो नहीं आएंगे लेकिन वो दिल्ली की टीम के साथ जरूर दिख सकते हैं। आपको बता दें ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद दिल्ली की टीम ने डेविड वॉर्नर को इस सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है।

30 दिसंबर को हुई सड़क दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिगामेंट की सर्जरी हुई है जो कि सफल हुई है।  ऋषभ को  फिलहाल क्रिकेट के मैदान में वापसी के लिए  6- 8 महीने और लग सकते हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के ओनर ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह ऋषभ पंत से रिक्वेस्ट करेंगे कि वह आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में आकर जरूर बैठे।

Advertisment
Advertisment

पंत का हुआ था भयानक रोड एक्सीडेंट

Indian cricketer Rishabh Pant Injured in a car accident in Uttarakhand - दिल्ली से घर लौट रहे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, खुद चला रहे थे गाड़ी

पिछले साल 30 दिसंबर को ऋषभ पंत अपने दिल्ली के घर से रुड़की स्थित अपने घर जा रहे थे।ऋषभ नई साल के लिए अपनी मां को सरप्राइस देने के लिए अपनी कार से निकल गए थे।  इसी बीच कोहरे और धुंध के कारण उनकी कार ने अपना नियंत्रण खो दिया था जिससे वह डिवाइडर पर जा टकराई।

एक्सीडेंट में ऋषभ बुरी तरह चोटिल हो गए थे एक्सीडेंट कितना भयानक था इस बात का अंदाजा एक्सीडेंट की तस्वीरों को देख कर ही लग रहा था।  ऋषभ को दाएं घुटने में काफी चोटें आई उनका लिगामेंट बुरी तरह फट गया जिसकी अब सफल सर्जरी हो चुकी है।  और छह सात महीनों में ही ऋषभ मैदान पर वापसी करते हुए दिख सकते हैं

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.