अब राष्ट्रमंडल खेलों में भी देखने को मिलेगा क्रिकेट का जलवा 1

क्रिकेट दुनिया में फुटबॉल के बाद पसंद किया जाने वाला दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल है और इस खेल की दुनिया में चाहने वालो की कोई कमी नहीं है. हर वर्ग के लोग इस खेल को बहुत पसंद करते है और अब क्रिकेट का विस्तार दुनिया के हर कोने में तेजी से फैल रहा है. मगर इसके बावजूद भी क्रिकेट ओलम्पिक जैसे बड़े गेम व अन्य होने वाले राष्ट्रमंडल खेलो में नहीं देखने को मिलता है.IPL10: GL vs KXIP: गुजरात लायंस ने टॉस जीता पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया

मगर मंगलवार को क्रिकेट के चाहने वालो के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, कि अगर बर्मिंघम शहर को 2022 में होने वाले कॉम्मोंवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल जाती है, तो वह पुरुष क्रिकेट को 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करेगा.

Advertisment
Advertisment

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य कार्यकारी नेयल स्नोबॉल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में कहा की “हमें लगता है, कि हमारे पास मेजबानी की बहुत अच्छी संभावना है. अगर हमे बोली में मेजबानी मिल जाती है, तो हम निश्चित हैं, कि 2022 में पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट को शामिल करेंगे और ये दुनिया के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में एक उत्कृष्ट खेल हो सकता है.”

वैसे क्रिकेट वर्तमान में राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किए जाने वाले अनिवार्य खेल सूची पर नहीं है. लेकिन वैकल्पिक सूची में शामिल किया गया है. एक मेजबान शहर को किसी भी वैकल्पिक सूची के खेल को कार्यक्रम में शामिल करने की शक्ति होती है. IPL10: मैदान पर हो ही गयी इरफ़ान पठान की वापसी, बैंगलोर के खिलाफ करेंगे आईपीएल 10 का आगाज़

बर्मिंघम के अलावा, कनाडा, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया के कुछ शहर 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बोली लगाने वाले है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि बर्मिंघम इस बोली को जीतने में सफल होता है कि नहीं. मगर क्रिकेट के करोड़ो चाहने  वाले यही चाहेंगे की बर्मिंघम शहर इस  बोली को जीतने में कामयाब रहे.

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul