चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस में से इसे आईपीएल की अपनी पसंदीदा टीम मानते हैं माइक हसी 1

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। आईपीएल के पहले सीजन में उन्हें चेन्नई ने अपने साथ जोड़ा था। वह 2013 तक चेन्नई के साथ रहे थे और टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। आईपीएल 2014 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा। आईपीएल 2015 में उन्होंने फिर चेन्नई के लिए खेला।

किसके लिए खेलने में ज्यादा आनंद?

चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस में से इसे आईपीएल की अपनी पसंदीदा टीम मानते हैं माइक हसी 2

Advertisment
Advertisment

माइक हसी से सवाल पूछा गया कि उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में किस टीम के लिए खेलने में ज्यादा आनंद आया। ईएसपीएन क्रिकइन्फो से उन्होंने इसके जवाब में बाएं हाथ के बल्लेबाज हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स का नाम लिया।

वह आईपीएल में शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। पहले शतक पहले ही मुकाबले में ब्रैंडन मैकुलम ने लगाया था। उसके बाद हसी ने चेन्नई के लिए खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 116 रनों की पारी खेली थी।

आईपीएल या बिग बैश?

चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस में से इसे आईपीएल की अपनी पसंदीदा टीम मानते हैं माइक हसी 3

भारत की टी-20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया का सबसे बेहतरीन टी-20 लीग माना जाता है। माइक हसी से इसपर भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि आईपीएल और बिग बैश में किसे जीतना ज्यादा मुश्किल हैं?

Advertisment
Advertisment

इसके जवाब में दो बार के आईपीएल विजेता हसी ने आईपीएल का ही नाम लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए वह आईपीएल 2010 और 2011 में विजेता बने थे। टीम को विजेता बनाने में उनकी भूमिका अहम थी।

आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस में से इसे आईपीएल की अपनी पसंदीदा टीम मानते हैं माइक हसी 4

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज होने के बावजूद माइक हसी स्पिन के अच्छी बल्लेबाजी करते थे। यही वजह है कि आईपीएल में वह काफी सफल रहे। उन्होंने 59 मैचों में 38.76 की औसत से 1977 रन बनाये थे।

इसमें उनके नाम 15 अर्धशतक और एक शतक भी दर्ज है। आईपीएल 2013 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी मिला था। हालाँकि, इस सीजन उनकी टीम फाइनल में हार गयी थी।