POINTS TABLE: कोलकाता की हार से मुंबई इंडियंस ने किया क्वालीफाई, ये 3 टीम भी प्लेऑफ़ की दावेदार 1

आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर ने 173 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से एक बड़ी जीत अपने नाम की। इस जीत के साथ ही अब चेन्नई ने 2 अंक और हासिल कर लिए हैं।

टॉप-4 में नहीं हुआ कोई बदलाव

POINTS TABLE: कोलकाता की हार से मुंबई इंडियंस ने किया क्वालीफाई, ये 3 टीम भी प्लेऑफ़ की दावेदार 2

Advertisment
Advertisment

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम का 16 अंकों के साथ प्ले ऑफ में क्वालिफाई कर लिया है। इसका मतलब है केकेआर की हार का सीधा-सीधा फायदा मुंबई को हुआ।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स 14 अंकों के साथ बनी हुई है। वहीं चौथे नंबर पर हैं लगातार पांच जीत दर्ज करने वाली केएल राहुल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की टीम।

चेन्नई सुपर किंग्स ने हासिल किए 2 अंक

POINTS TABLE: कोलकाता की हार से मुंबई इंडियंस ने किया क्वालीफाई, ये 3 टीम भी प्लेऑफ़ की दावेदार 3

चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 विकेट से जीत हासिल की। वैसे तो चेन्नई की टीम प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, मगर सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरते हुए टीम लगातार दूसरा मैच जीती है।

Advertisment
Advertisment

वहीं केकेआर की टीम इस हार के बावजूद 12 प्वॉइंट्स लिए प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-5 पर बनी हुई है और अब फ्रेंचाइजी दूसरी टीमों के प्रदर्शन के आधार पर ही प्ले ऑफ में क्वालिफाई करने की उम्मीद करती है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10-10 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में छठवें-सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

यहां देखें आईपीएल 2020 की अब तक की पॉइंट्स टेबल

   TEEM     M    W   L  PT  NRR
  MI  12   8  4   16 +1.186
  RCB  12   7   5   14 +0.048
  DC  12  7  5   14  +0.030
  KXIP  12   6   6   12   -0.049 
  KKR  12   6   6   12  -0.467
   SRH  12  5  7   10  -0.505
    RR  12  5    7    10  -0.505
  CSK  12  4  8    8 -0.532