बुधवार 7 अक्टूबर को आईपीएल 2020 के 21वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ( सीएसके ) की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया है. इस मैच के बाद पॉइंट्स पर भी काफी उलटफेर हुए है और हम आपकों अपने इस खास लेख पर पॉइंट्स टेबल का ही लेखा जोखा बताएंगे.
तीसरे नंबर पर पहुंची केकेआर
इस मैच से पहले कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम चौथे स्थान पर थी, लेकिन इस जीत के साथ कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल के तीसरे स्थान पर आ गई है. कोलकाता नाईट राईडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नीचे कर दिया है. जहाँ कोलकाता के पॉइंट्स टेबल में 6 अंक हैं वहीं आरसीबी के भी 6 अंक हैं.
हालांकि नेट रन रेट के मामले में कोलकाता की टीम बैंगलोर से बेहतर है. जहाँ कोलकाता की टीम का नेट रन रेट बढ़ा है. वहीं बैंगलोर का नेट रन रेट -1.355 है. इसलिए कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप 3 पर आ गई है. वहीं चौथे नंबर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पॉइंट्स टेबल पर 6 अंक हैं.
5वें नबर पर कायम चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच से पहले पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर थी, हालाँकि इस मैच में हार के बाद भी चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर ही है. चेन्नई की टीम के पॉइंट्स टेबल पर 4 अंक है, जो उसने पंजाब और मुंबई के खिलाफ जीत हासिल कर प्राप्त किये हैं.
इस समय नंबर 5 पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्सका नेट रन रेट -0.371 है. जबकि अंक तालिका में 6वें नंबर पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद और 7वें नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स के पॉइंट्स टेबल पर 4 अंक हैं. इसके आलावा 8वें नंबर पर मौजूद किंग्स इलेवन पंजाब जिसके इस सीजन अब तक सबसे कम 2 अंक हैं.
ये है अब तक आईपीएल 2020 का पॉइंट्स टेबल
TEEM | M | W | L | PT | NRR |
MI | 6 | 4 | 2 | 8 | +1.488 |
DC | 5 | 4 | 1 | 8 | +1.214 |
KKR | 5 | 3 | 2 | 6 | +0.002 |
RCB | 5 | 3 | 2 | 6 | -1.355 |
CSK | 6 | 2 | 4 | 4 | -0.371 |
SRH | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.417 |
RR | 5 | 2 | 3 | 2 | -0.826 |
KXIP | 5 | 1 | 4 | 2 | +0.178 |