जन्मदिन पर जीवा ने महेंद्र सिंह धोनी को दिया ऐसा गिफ्ट, देख छलक पड़े माही की आँखों से आंसू 1

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी का जिस तरह का योगदान भारतीय क्रिकेट में रहा है उससे तो उनका मंगलवार को गया जन्मदिन हर किसी ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। 7 जुलाई को यानि मंगलवार को धोनी ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया।

महेन्द्र सिंह धोनी का 39वां जन्मदिन भी बिना टीम के बन गया यादगार

7 जुलाई 1981 को रांची में जन्में महेन्द्र सिंह धोनी के 39 साल के पूरे होने पर देश-विदेश से उनके फैंस ने उनको जमकर जन्मदिन की बधाईयां दी और उनके आने वाले जीवन के लिए भी कामनाएं की।

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी के जन्म दिन के मौके पर जहां उनके फैंस ने बधाईयां दी तो साथ ही उनके साथ खेले और पूर्व कई खिलाड़ियों ने भी धोनी को शुभकामनाएं दी। जिससे धोनी का ये जन्मदिन भी घर बैठे ही यादगार बन गया।

जीवा धोनी ने दिया ऐसा गिफ्ट कि पापा धोनी की आंखों से छलक पड़े आंसू

वैसे तो हर बार महेन्द्र सिंह धोनी अपने जन्मदिन के मौके पर किसी ना किसी टीम के खिलाफ मैच के कारण टीम के साथ रहते हैं लेकिन इस बार एमएस धोनी किसी भी तरह के मैच नहीं होने के कारण अपने घर में ही रहे।

जन्मदिन पर जीवा ने महेंद्र सिंह धोनी को दिया ऐसा गिफ्ट, देख छलक पड़े माही की आँखों से आंसू 2

अपने घर में वो अपनी पत्नी साक्षी धोनी और क्यूट सी बेटी जीवा धोनी के साथ उन्होंने अपना ये जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसी मौके पर उन्हें दुनियाभर से तो खूब बधाईयां मिली तो साथ ही उन्हें उनकी बेटी जीवा की ओर से ऐसा तोहफा मिला जिसे देख महेन्द्र सिंह धोनी अपनी भावनाएं तक काबू में नहीं रख सके और आंखों से आंसू छलक पड़े।

Advertisment
Advertisment

जीवा ने एक खास वीडियो में शेयर किया है अपने और धोनी की फोटो को

जी हां… एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी ने अपने पापा के जन्मदिन के मौके पर एक खास तोहफा दिया। जीवा ने माही को एक ऐसा प्यारा गिफ्ट दिया जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। जीवा ने जो गिफ्ट दिया है वो एक वीडियो है जो उसने अपने पापा के लिए बनाया। इस वीडियो में धोनी और जीवा की तस्वीरें लगी है।

https://www.instagram.com/tv/CCVhMnUnNhD/?utm_source=ig_embed

इन तस्वीरों में वो तमाम तस्वीरें हैं जो धोनी-जीवा की जोड़ी के लिए बहुत ही खास पल रहे हैं। इसमें उन्होंने अपनी प्यारी सी आवाज को भी रखा है जिसे सुन आप भी भावुक हो जाएंगे। इसमें गाने को जो सुनेगा उससे हर किसी को काफी शांति मिलेगी।

जन्मदिन पर जीवा ने महेंद्र सिंह धोनी को दिया ऐसा गिफ्ट, देख छलक पड़े माही की आँखों से आंसू 3

महेन्द्र सिंह धोनी का अपनी बेटी को लेकर जबरदस्त प्यार है जो कई बार देखने को मिला है। वो इंटरव्यू में भी जीवा का जिक्र कर चुके हैं जिसे वो अपने जीवन में सबसे करीब मानते हैं। जब भी फुर्तस में धोनी होते हैं तो अपनी बेटी के साथ खूब मस्ती करचे नजर आते हैं।