भारत में हुए TikTtok बैन पर डेविड वॉर्नर ने की टिप्पणी, भारतवासियों से कही ये बात 1

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कोहराम फैला रखा है। इस कोरोना काल में तमाम क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट फैंस को काफी रोमांचित करते नजर आए। इस बीच डेविड वॉर्नर ने TikTok पर भी काफी मजेदार वीडियोज शेयर किए, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब भारत में TikTok बैन होने पर वॉर्नर ने प्रतिक्रिया दी है।

भारत में TikTok बैन पर वॉर्नर ने दी प्रतिक्रिया

TikTok

Advertisment
Advertisment

भारत-चीन के बीच पिछले 2 महीनों से गलवान बैली में स्थिति चिंताजनक है। इस बीच भारत सरकार ने TikTok सहित 59 चाइनीज ऐप पर भारत में बैन कर दिया है। भारत में TikTok के बैन होने पर एक तरफ चाइना का विरोध कर रहे लोग खुश हैं तो वहीं TikTok यूजर्स काफी निराश हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसपर एक फैन ने भारत में TikTok बैन को लेकर कमेंट किया। इसके जवाब में वॉर्नर ने टिप्पणी करते हुए लिखा- “वास्तव में ये हैरान करने वाली बात है लेकिन मैं भारत में इसके बैन होने पर कुछ नहीं कर सकता। ये भारत सरकार का फैसला है और भारतीयों को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए। “

TikTok सहित भारत में बैन 59 चाइनीज ऐप

भारत में चाइनीज प्रोडक्ट्स का बहिष्कार तेजी से किया जा रहा है। भारतीय नागरिक चाइना के किसी भी प्रोडक्ट या ऐप को ना इस्तेमाल करके चाइना को आर्थिक रूप से चोट देना चाहते हैं। भारत-चीन के बीच गलवान वैली में पिछले 2 महीनों से तनावपूर्ण स्थिति है।

अब भारत में सुरक्षा संबंधी कारणों से टिकटॉक, हेलो, यूजी ब्राउजर जैसे 59 ऐप को बैन कर दिया है। असल में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने उपलब्ध जानकारी के मद्देनजर 59 एप को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है कि “वे उन गतिविधियों में लगे हुए हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए पूर्वाग्रहपूर्ण हैं।’ 

Advertisment
Advertisment

डेविड वॉर्नर हैं TikTok स्टार

tiktok

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इस कोरोना काल में फैंस को TikTok वीडियोज के जरिए काफी हंसाया है। इस ऐप पर वॉर्नर के 5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वॉर्नर ही नहीं भारत के भी तमाम क्रिकेटर्स चाइनीज ऐप पर मजेदार वीडियोज शेयर करते रहे।

इसमें युजवेंद्र चहल का नाम सबसे पहले आएगा, क्योंकि वह कोरोना काल में TikTok पर काफी एक्टिव नजर आए। इरफान पठान, युसुफ पठान, मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी इस ऐप पर मजेदार वीडियो बनाते नजर आए। हालांकि फिलहाल TikTok सहित भारत में 59 ऐप बैन हैं।