DCvsRR: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 1

आईपीएल 2021 के पहले ही हफ्ते में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपनी दस्तक दे चूका है. जो आज पहले से आईपीएल इतिहास में कभी नही हुआ, वो कल राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में देखने को मिला. मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले गए इस मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम किया.

इसी सिलसिले को जारी रखते हुए इस आर्टिकल में हम ऋषभ पंत की कप्तानी में दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड पर बात करने वाले हैं.

Advertisment
Advertisment

मैच रिपोर्ट

DCvsRR: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 2

गुरूवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर आईपीएल 2021 का सातवां मुकाबला खेला गया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था जहां दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरूआत बेहद खराब रही महज़ 37 रनो पर दिल्ली ने अपने 4 बल्लेबाजो के विकेट गवां दिए थे.

हालांकि बाद में ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए कप्तानी पारी खेली और 51 रन बनाए जिसके चलते दिल्ली की टीम 147 रनो तक पहुँच सकी, इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत भी काफी निराशाजनक रही और 42 रनो पर अपने 5 विकेट गवा दिए थे.

लेकिन मैच के अंतिम ओवरो  में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी क्रिस मोरिस ने तेज पारी खेलते हुए 36 रन बनाए और अपनी टीम के जीत दिलाई।

Advertisment
Advertisment

ऋषभ पंत की कप्तानी में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

DCvsRR: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 3

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी बल्लेबाजी में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया जो आईपीएल इतिहास में कभी नही हुआ.

दरअसल, इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की पारी में एक भी छक्का नही लगा. जिसके बाद यह शर्मनाक रिकॉर्ड दिल्ली की टीम के नाम दर्ज हुआ. बता दें कि, इस मुकाबले से पहले आईपीएल इतिहास में कोई भी टीम ऐसी नही थी जिसने वानखेड़े के मैदान पर अपनी पारी के दौरान एक भी छक्का नही लगाया हो.

दोनो टीम बराबरी पर

DCvsRR: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 4

गुरूवार को खेले गए मुकाबले के बाद राजस्थन रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अपने दो-दो मुकाबले खेल चूकी हैं. इसके अलावा दोनो टीम ही एक मैच जीती हैं और एक हारी है, जिसके बाद अंक तालिका में दोनो  टीम 2-2 अंको के साथ बराबरी पर बनी हुई हैं.