रविवार 4 अक्टूबर को आईपीएल 2020 के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( आरसीबीई ) की टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने 59 रनों के अंतर से हरा दिया है. इस मैच के बाद पॉइंट्स पर भी काफी उलटफेर हुए है और हम आपकों अपने इस खास लेख पर पॉइंट्स टेबल का ही लेखा जोखा बताएंगे.
टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे स्थान पर थी, लेकिन इस जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर आ गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नीचे कर दिया है. जहाँ दिल्ली के पॉइंट्स टेबल में 8 अंक हैं वहीं मुंबई के 6 अंक हैं. इसलिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है.
हालांकि नेट रन रेट के मामले में मुंबई की टीम दिल्ली से बेहतर है. जहाँ मुंबई की टीम का नेट रन रेट +1.214 है. वहीं दिल्ली का नेट रन रेट +1.060 है.
तीसरे स्थान पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस मैच से पहले पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर थी, हालाँकि इस मैच में हार के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर ही है. बैंगलोर की टीम के पॉइंट्स टेबल पर 6 अंक है, जो उसने हैदराबाद,राजस्थान और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल कर प्राप्त किये हैं.
इस समय नंबर 3 पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेट रन रेट -1.355 है. वहीं नंबर 4 पर मौजूद कोलकाता नाईट राईडर्स, नंबर 5 पर मौजूद राजस्थांन रॉयल्स, नंबर 6 पर मौजूद सीएसके और नंबर 7 पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद के पॉइंट्स टेबल पर 4-4 अंक हैं. जबकि नंबर 8 पर मौजूद किंग्स इलेवन पंजाब के पॉइंट्स टेबल पर मात्र 2 अंक है.
हालाँकि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल पर भी टीमों का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि अंत में कौन सी टीम नंबर-1 के पायदान पर रहती है.
इस मैच के बाद ये है पॉइंट्स टेबल की स्थिति
TEEM | M | W | L | PT | NRR |
DC | 5 | 4 | 2 | 8 | +1.214 |
MI | 5 | 3 | 2 | 6 | +1.214 |
RCB | 5 | 3 | 2 | 6 | -1.355 |
KKR | 4 | 2 | 2 | 4 | -0.121 |
RR | 4 | 2 | 2 | 4 | -0.317 |
CSK | 5 | 2 | 2 | 4 | -0.342 |
SRH | 5 | 2 | 1 | 2 | -0.417 |
KXIP | 5 | 1 | 3 | 2 | +0.178 |