अजिंक्य रहाणे

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। टीम ने उन्हें मयंक मार्कंडे और राहुल तेवतिया से बदला है। दोनों लेग स्पिन गेंदबाज अब राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। मयंक को जुलाई के अंत में ही दिल्ली ने मुंबई से ट्रेड किया था।

दिल्ली के पास कई सलामी बल्लेबाज

अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल करने पर सोशल मीडिया ने दिल्ली कैपिटल्स को कर दिया ट्रोल 1

दिल्ली कैपिटल्स के पास पहले से कई सलामी बल्लेबाज हैं। इसमें शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, कॉलिन मुनरो और मजोत कालरा जैसे बल्लेबाज हैं। रहाणे के आने के बाद धवन के साथ उनके सलामी बल्लेबाजी करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisment
Advertisment

शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे दोनों ही विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में नहीं जाने जाते हैं। आईपीएल करियर में रहाणे का स्ट्राइक रेट 121.93 और धवन का 124.78 का है। रहाणे ने 140 जबकि धवन ने 159 आईपीएल मैच खेल लिए हैं।

सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा

अजिंक्य रहाणे को ट्रेड करने की वजह से सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स का मजाक बनाया जा रहा है। शिखर धवन भी विश्व कप के बाद से वनडे और टी-20 में कोई अर्धशतक नहीं बना पाए हैं। उनका फॉर्म दिल्ली के साथ ही भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बनी है।

आईये देखते हैं, किसने क्या कहा

https://twitter.com/wolfakalogan/status/1194954702917472256?s=20
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1194939854041354240?s=20
https://twitter.com/ImVpatel/status/1194966015999766529?s=20
https://twitter.com/kingkohli__fan/status/1194962907525570560?s=20
https://twitter.com/nothingbru_/status/1194961886275485703?s=20
https://twitter.com/DonMessVthmee/status/1194955518520909824?s=20
https://twitter.com/Kirtik_Mitra/status/1194952041304485888?s=20