Delhi Capitals released David Warner! These 6 players were also removed from the team

डेविड वॉर्नर: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 के पहले 5 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर रही थी। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम से कोई भी बल्लेबाज और गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाया था।

जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली की मैनजमेंट टीम बड़ा फैसला ले सकती है और कुछ खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर सकती है। जिसमें सबसे बड़ा नाम हो सकता है टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) और इसके अलावा भी टीम 6 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

डेविड वार्नर को दिल्ली कर सकती है रिलीज!

दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर को किया रिलीज! इन 6 खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला 1

दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत चोट के चलते इस सीजन नहीं खेल पाए थे। जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वार्नर ने की थी। वहीं, अब ऐसा माना जा रहा है कि, ऋषभ पंत आईपीएल 2024 तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे और टीम की कप्तानी ऋषभ पंत ही करते नजर आएंगे। जिसके चलते अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम डेविड वार्नर को अपनी टीम से रिलीज कर सकती है।

वहीं, बता दें कि, डेविड वार्नर की कप्तानी में दिल्ली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और टीम को पहले 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ़ में भी जगह नहीं बना पाई थी। खराब सीजन के बाद ऐसा माना जा रहा है कि, डेविड वॉर्नर को टीम रिलीज कर सकती है।

कई खिलाड़ियों को टीम से कर सकती है बाहर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अबतक खेले गए आईपीएल के 16 सीजन में मात्र एक बार ही फाइनल मुकाबला खेल पाई और टीम एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई है। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बड़ा फैसला ले सकती है और टीम से कई फ्लॉप खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

बता दें कि, आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, मनीष पांडेय, सरफराज खान, अभिषेक पोरेल और लुंगी एनगिडी जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर सकती है। बता दें कि, आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत चोट के चलते नहीं खेले थे और आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत वापसी कर सकते हैं।

Also Read: द हंड्रेड लीग में ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने 20 गेंदों में डाली 19 डॉट, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का बनेगा दुश्मन