आईपीएल में बुरी तरह हार बाहर हुई दिल्ली डेयरडेविल्स अब साउथ अफ्रीका में शुरू हो रही लीग में खरीदेगी टीम 1

आईपीएल विश्व की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है। इसके लोकप्रिय होने के बाद कई देशों ने इसी तर्ज पर लीग मैचों की शुरूआत की है। इसी क्रम में दक्षिण अफ्रीका भी अपने देश में लीग मैचों की शुरूआत करने वाला है। इस लीग का नाम ग्लोबल डेस्टिनेशन लीग रखा गया है। संभावना है कि यह लीग भी आईपीएल की तरह ही बुलंदियों को छुएगे। इसके शुरू होने से पहले आईपीएल में खेलने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की फ्रेंचाईजी इस लीग में शामिल हो सकती है।  अश्विन और जडेजा के बाद पाकिस्तान के गेंदबाज़ों के खिलाफ भी इस युवा खिलाड़ी ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, लगाया करियर का दूसरा शतक

दिल्ली फ्रेंचाईजी ने लीग में लगायी बोली –

Advertisment
Advertisment

ग्लोबल डेस्टिनेशन लीग में खेलने के  लिए दिल्ली डेयरडेविल्स की फ्रेंचाईजी एक बड़ी रकम के साथ बोली लगायेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक जीएमआर ग्रुप इस लीग में शामिल होने के लिए काफी दिलचस्पी दिखा रही है। जीएमआर ग्रुप ही दिल्ली डेयरडेविल्स का मालिक है। दिल्ली आईपीएल के पहले सीजन से ही खेल रही है। हालांकि अभी तक एक बार भी फाइनल मैच नहीं जीत पायी है।

लीग से पहले इन देशों ने दिखायी दिलचस्पी –

इस लीग से पहले कई देशों ने रुचि दिखायी है। इसके लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट के पास 150 से ज्यादा प्रस्ताव आ चुके हैं। इसमें 40 प्रतिशत टीम फ्रेंचाईजी मालिक दक्षिण अफ्रीका के ही हैं। इसके बाद 35 प्रतिशत भारतीय फ्रेंचाईजी ने रुचि दिखायी है। इसके अलावा यूके, यूएसऐ और यूए की फ्रेंचाईजी ने भी रुचि दिखायी है। सूत्रों के मुताबिक इस नीलामी के लिए बड़े शहरों के लिए 50 मिलियन रेंड (यह अफ्रीकी मुद्रा है) और छोटे शहरों के लिए 30 मिलियन रेंड की राशि तय की गयी है। यह राशि 10 सालों के अनुबंध के तौर पर ली जायेगी। अगर बड़े शहरों को देखा जाये तो इसमें जोहन्सबर्ग, कैपटाउन और डरबन जैसे शहर शामिल हैं।   विडियो : भारतीय टीम से चोट के कारण बाहर चल रहे तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने किया इस ख़ास शख्स के साथ अभ्यास

पाकिस्तानी फ्रेंचाईजी ने दिखायी दिलचस्पी –

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका की इस ग्लोबल डेस्टिनेशन लीग में पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाली टीम लाहौर कलंदर ने भी रुचि दिखायी है। लाहौर कलंदर के मालिक एक बिजनेसमैन हैं और उन्होंने भी इस में शामिल होने में रुचि दिखायी है। दिल्ली डेयरडेविल्स की तरह ही लाहौर के भी खेलने की संभावना बन सकती है। बता दें कि आईपीएल की तर्ज पर ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग की शुरूआत की है। इस लीग में भी विश्व के दिग्गज खिलाड़ी खेलते हैं। लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी इस लीग में नहीं खेलते हैं।

ये दिग्गज खिलाड़ी रह चुके हैं दिल्ली के कप्तान –

आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के पास कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। इस समय टीम की कप्तान जहीर खान कर रहे हैं। जहीर के पास तेज गेंदबाजी के साथ ही अंर्ताराष्ट्रीय मैचों का शानदार अनुभव रहा है। वहीं इनसे पहले जेपी ड्युमिनी टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। लेकिन आईपीएल 10 में वो नहीं खेल पाये थे। इनसे पहले श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं।