योगराज सिंह का विश्व कप के बाद खुलासा, महेंद्र सिंह धोनी के वजह से बर्बाद हुआ इन 3 खिलाड़ियों का करियर 1

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हर किसी के खास चहेते खिलाड़ी हैं। एमएस धोनी को अपने देश में ही नहीं दुनिया भर में बहुत ही पसंद किया जाता है लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी के उनके साथी खिलाड़ी रह चुके युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बड़े आलोचक रहे हैं।

योगराज सिंह महेन्द्र सिंह धोनी के पड़े पीछे

भारत के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने समय-समय पर महेन्द्र सिंह धोनी को अपने निशाने पर लिया है और उनकी जमकर आलोचना करते हैं। योगराज सिंह के मन में धोनी के लिए जबरदस्त नफरत देखी जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

योगराज सिंह

योगराज सिंह आए दिन एक के बाद एक किसी ना किसी मुद्दे को लेकर महेन्द्र सिंह धोनी को निशाने पर ले रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से तो युवराज सिंह के पिता मानो धोनी के पीछे ही पड़ गए हैं।

एक बार फिर से योगराज सिंह ने धोनी पर लगाए ये आरोप

पिछले कुछ दिनों में योगराज सिंह ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कई आरोप लगाए हैं जिसमें उन्होंने अंबाती रायडू के रिटायरमेंट से लेकर भारतीय टीम के विश्व कप 2019 के सेमीफाइल में हारने में भी धोनी को जिम्मेदार बताया।

योगराज सिंह का विश्व कप के बाद खुलासा, महेंद्र सिंह धोनी के वजह से बर्बाद हुआ इन 3 खिलाड़ियों का करियर 2

Advertisment
Advertisment

इसके बाद अब योगराज सिंह ने धोनी को लेकर एक और नकारात्मक बात कही हैं जिसमें बड़ा आरोप लगाते हुए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सहवाग, गंभीर और युवराज को बाहर करने की बात कही है।

धोनी ने ही गंभीर, सहवाग, युवी को किया था ड्रॉप

योगराज सिंह ने कहा कि

“जब उनके दत्तक(ADOPTED) पिता एन श्रीनिवासन साथ थे तो उन्होंने क्या नहीं किया। 2015 के बाद धोनी ने युवराज सिंह को अपने खुद के प्रभाव से गिरा दिया और साथ ही गंभीर और सहवाग को भी छोड़ दिया। जो उस समय नहीं खेले। उन्होंने इसके लिए उनकी फील्डिंग और फिटनेस का तर्क दिया। 2015 विश्व कप सेमीफाइनल में हार के लिए धोनी जिम्मेदार थे।”

योगराज सिंह का विश्व कप के बाद खुलासा, महेंद्र सिंह धोनी के वजह से बर्बाद हुआ इन 3 खिलाड़ियों का करियर 3

 

योगराज ने आगे कहा कि

“हमने 2015 विश्व कप सेमीफाइनल क्यों गंवाया, धोनी की वजह से। हमने 2019 का विश्व कप सेमीफाइनल क्यो गंवाया फिर से धोनी की वजह से भारत ने लगातार दो विश्व कप के सेमीफाइल क्यों गंवाएं?”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।