अब इस शहर में भी धोनी ने खोला अपने 7 ब्रांड का आउटलेट, धोनी के एक झलक के लिए उमड़ी भीड़ 1
फाइल

भारतीय क्रिकेट इतिहास में महेन्द्र सिंह धोनी का कद कितना बड़ा है ये अब तो किसी को बताने की जरूरत नहीं है। पूरी दुनिया जानती है कि महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया का कितना बड़ा नाम है। महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी कार्यकाल में एक नए आयाम तक पहुंचाया है। महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के साथ ही विश्व क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं।

अब इस शहर में भी धोनी ने खोला अपने 7 ब्रांड का आउटलेट, धोनी के एक झलक के लिए उमड़ी भीड़ 2

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी अपने सेवन ब्रांड के प्रचार में जुटे

महेन्द्र सिंह धोनी पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से भारतीय क्रिकेटका सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं। वो इस समय किसी ब्रांड से कम नहीं है लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी अपने लाइफस्टाइल ब्रांड सेवन की शुरूआत के बाद देशभर में इसके स्टोर खोलने के लिए निकल पड़े हैं।

अब इस शहर में भी धोनी ने खोला अपने 7 ब्रांड का आउटलेट, धोनी के एक झलक के लिए उमड़ी भीड़ 3

बैंगलुरू में धोनी सेवन ब्रांड का आउटलेट खोलने पहुंचे

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी अपने ब्रांड सेवन के प्रचार के सिलसिलें में ही रविवार को भारत की आईटी हब मानी जाने वाली नगरी बैंगलुरू के इंदिरानगर जा पहुंचे। महेन्द्र सिंह धोनी ने यहां पर अपना ब्रांड सेवन का एक आउटलेट खोला, जिसका उद्घाटन अपने हाथों से किया। धोनी को देखने के लिए इस दौरान प्रशंसकों की जबरदस्त भीड़ लग गई।

अब इस शहर में भी धोनी ने खोला अपने 7 ब्रांड का आउटलेट, धोनी के एक झलक के लिए उमड़ी भीड़ 4
फाइल

धोनी की झलक पाने के लिए जुटे प्रशंसक

महेन्द्र सिंह धोनी ने ब्रांड सेवन के आउटलेट में करीब 15 मिनट का समय गुजारा। धोनी की सुरक्षा के लिए कड़ी चाक-चौबंद व्यवस्था थी। धोनी की एक झलक पाने के लिए इस क्लोथिंग आउटलेट के बाहर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मीडिया का भी बाहर तांता लग गया। मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को हटाया।

अब इस शहर में भी धोनी ने खोला अपने 7 ब्रांड का आउटलेट, धोनी के एक झलक के लिए उमड़ी भीड़ 5
फाइल

सेवन ब्रांड का फिटनेस सेंटर भी खोलेंगे धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी अपने पूरे देश में इस तरह के 300 से ज्यादा क्लोथिंग आउटलेट खोलना चाहते हैं। धोनी ने अपने इस ब्रांड सेवन की शुरूआत पिछले साल अपने गृहनगर रांची से की थी। धोनी इसके साथ ही फिटनेस सेंटर भी खोलने जा रहे हैं।

अब इस शहर में भी धोनी ने खोला अपने 7 ब्रांड का आउटलेट, धोनी के एक झलक के लिए उमड़ी भीड़ 6
फाइल

फिटनेस को बताया हर किसी के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा

धोनी ने मीडिया से बात करते हुए फिटनेस को लेकर कहा कि

स्वास्थ्य हर किसी व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हम इस ब्रांड के तहत देश के सभी भागों के लिए फिटनेस को अच्छा बनाने की महत्वाकांक्षा रखता है। इस बात से मुझे बहुत खुशी हो रही है कि ये ब्रांड हर गुजरते दिन के साथ अपनी इस महत्वाकांक्षा के करीब एक कदम आता जा रहा है। सेवन ब्रांड को अच्छे से तैयार किया गया है और सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए मानक है।”

अब इस शहर में भी धोनी ने खोला अपने 7 ब्रांड का आउटलेट, धोनी के एक झलक के लिए उमड़ी भीड़ 7