पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में अख्तर ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस को सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया। जहां, फैंस ने सवालों की झड़ी लगा दी। वहीं अख्तर ने रोहित शर्मा और धोनी के से जुड़े सवालों के पूछे जाने पर जो जवाब दिए, उससे फैंस का दिल जीत लिया।
रोहित को नहीं कर सकते एक शब्द में बयां
Jasay he word market main aata hai toh batata hoon.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) January 3, 2021
पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने अपने फैंस को ट्विटर पर सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया। जहां एक फैन ने अख्तर से रोहित को एक शब्द में डिस्क्राइब करने के लिए कहा। जिसके जवाब में अख्तर ने लिखा- जैसे ही वो शब्द मार्केट में आता है, तो बताता हूं। अख्तर के इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया और इसे काफी सराहा गया।
बताते चलें, विश्व क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले व सबसे सफल-विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। सीमित ओवर क्रिकेट में धाक जमाते हुए सैंकड़ों रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके रोहित अब टेस्ट क्रिकेट में भी पांव जमा रहे हैं।
धोनी को बताया एक युग
What You Say About MS DhOnI ❤️
— ALEX 🇵🇰 🏏 (@AlexWah33d) January 3, 2021
कोई सवाल पूछने के लिए फैंस को आमंत्रित करे और फैंस भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े सवाल ना पूछें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसी क्रम में एक दूसरे फैन ने सवाल किया कि एमएस धोनी के बारे में क्या कहेंगे। इस पर शोएब अख्तर ने कहा, ”वह एक युग का नाम हैं।”
बताते चलें, महेंद्र सिंह धोनी भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे सफल कप्तान रहे। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेते हुए करियर को अलविदा कह दिया। मगर आज भी माही क्रिकेट फैंस के दिल में बसते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उत्सुकता से इंतजार करते हैं।