महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा, फैन मुझे अच्छे क्रिकेटर नहीं बल्कि रखे इस बात के लिए याद 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही नहीं खेले हैं। धोनी की वापसी फिलहाल तो होती नहीं दिख रही है।

टीम से बाहर धोनी ने प्रमोशनल इवेंट में रखी अपनी बात

हाल ही में विश्व कप के बाद की बात करें तो भारत ने वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज खेली जिसमें धोनी नहीं दिखे ऐसे में उनकी वापसी अभी भी संस्पेंस बनी हुई है।

Advertisment
Advertisment
महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा, फैन मुझे अच्छे क्रिकेटर नहीं बल्कि रखे इस बात के लिए याद 2

लेकिन भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने हरियाणा के गुरुग्राम में एक प्रमोशनल इवेंट में भाग लिया जहां कई बातों को लेकर खुलकर बोले। महेन्द्र सिंह धोनी ने कई बातें साझा की।

धोनी ने फैन से पब्लिक प्लेसेस में फैंस से बचने पर कही ये बात

धोनी ने इस इवेंट के दौरान कहा कि फैन को लेकर बड़ी बात कही है। धोनी ने कहा कि “आप बाईक लेकर कही निकले या घूमने गए तो हेलमेट के साथ आपको कोई पहचान नहीं पाएगा। उस समय सबकुछ ठीक रहेगा। ऐसे होता है तो लोगों को पता नहीं चल पाता है।”

महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा, फैन मुझे अच्छे क्रिकेटर नहीं बल्कि रखे इस बात के लिए याद 3

मैं बहुत ज्यादा पब्लिक प्लेसेस में नहीं जाता हूं। ऐसा नहीं है कि आप किसी से बात नहीं कर सकते हैं इंटरेक्ट नहीं कर सकते हैं। अगर आप एक सिटी से दूसरी सिटी जाते हैं तो ये तो होना ही है। फैन तो देखते ही रोक लेंगे लेकिन मैंने काफी अच्छे तरीके से इसे हेंडल किया है।”

धोनी ने कहा, फैन मुझे अच्छा क्रिकेटर नहीं, बल्कि माने अच्छा इंसान

महेन्द्र सिंह धोनी ने आगे फैन की बात को जारी रखते हुए कहा कि “जब भी हम मूवी या सिनेमा को जाते हैं तो लोगों को देखते हैं वो हमें देखते हैं तो इंटरेक्ट करते हैं। कई लोग हमसे सलाह मांगते हैं। जो अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं तो कई ऐसे लोग होते हैं जो बहुत ही अनुभवी होते हैं।”

Advertisment
Advertisment
महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा, फैन मुझे अच्छे क्रिकेटर नहीं बल्कि रखे इस बात के लिए याद 4

हम इस तरह के कई लोगों से मिलते हैं। कई लोग मुझे ऐसे समझते हैं कि मैं अलग हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मुझे अच्छे क्रिकेटर के रूप में नहीं पहचाने बल्कि मुझे एक अच्छे इंसान के रूप में जाने, पहचाने।”