महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी आईपीएल में पुणे टीम की कप्तानी 1

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल टीम पुणे सुपर जाइंन्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने ये फैसला सुनाकर सभी क्रिकेट फैन्स को हैरान कर दिया हैं. OMG: विराट कोहली के दोहरा शतक लगाने के दौरान सचिन तेंदुलकर को विराट कोहली के बल्ले पर दिखा कुछ ऐसा, कि ट्वीटर द्वारा सबको दी जानकारी

पुणे सुपर जाइंन्ट ने इस खबर की पुष्टि कर दी हैं. पुणे सुपर जाइंन्ट फ्रेंचाइज ने कहा, कि “हम कौन होते हैं, जो महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी छोड़ने के लिए कहे? ये उनके खुद का फैसला हैं. महेंद्र सिंह धोनी बतौर बल्लेबाज खुलकर क्रिकेट खेलना चाहते हैं जिस वजह से उन्होंने ये फैसला किया.”

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले महिने ही भारतीय वनडे और टी ट्वेंटी टीम की कप्तानी भी छोड़ी थी और विराट कोहली को भारतीय वनडे और टी ट्वेंटी टीम की कमान सौंपी गयी थी. हरभजन सिंह ने की आशीष नेहरा की प्रशंसा, चैंपियंस ट्राफी में कर सकते है कोहली की जगह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

महेंद्र सिंह धोनी अब बतौर बल्लेबाज खेलना चाहते हैं और बिना दबाव लिए खेल का लुत्फ उठाना चाहते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पिछले साल पुणे सुपर जाइंन्ट का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और पुणे सुपर जाइंन्ट टीम सांतवें नंबर पर रहीं थी. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रहें हैं, जो पहले 8 आईपीएल सीजन में सीएसके के कप्तान थे. आईपीएल नीलामी से पहले इशांक जग्गी को मिला शानदार प्रदर्शन का तोहफा, नीलामी लिस्ट में मिली जगह

अब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद स्टीव स्मिथ और फाफ ड्यू प्लेसी का नाम नये कप्तान के तौर पर सामने आ रहा हैं.

Advertisment
Advertisment

अब पुणे सुपर जाइंन्ट किसको अपना नया कप्तान बनाती हैं, ये देखना दिलचस्प होगा.

sagar mhatre

I am sagar an ardent fan of cricket. I want to become a cricket writer, i always suport virat kohli and ms dhoni in every international match, but not in ipl in ipl i always chear for mumbai indian and...