वीडियो- रिपोर्टर ने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा उनकी सफलता का राज, धोनी ने दिया बड़ा ही रहस्यमयी जवाब 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महान कप्तानों में शुमार हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चेहरे के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। धोनी ने अपनी कप्तानी के साथ ही अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के कारण ये खास मुकाम हासिल किया है।

वीडियो- रिपोर्टर ने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा उनकी सफलता का राज, धोनी ने दिया बड़ा ही रहस्यमयी जवाब 2

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी हैं पूरे क्रिकेट जगत में लोकप्रिय

आज वर्तमान में महेन्द्र सिंह धोनी की पोपुलरिटी इसी से बयां हो जाती है कि वो चाहे कोई भी काम करें उनका ये काम सुर्खियां बन जाता है। पूरा क्रिकेट जगह महेन्द्र सिंह धोनी की एक्टिविटी पर कड़ी निगरानी रखता है या यूं कहें कि क्रिकेट जगत को धोनी के हर काम में बड़ी दिलचस्पी है।

वीडियो- रिपोर्टर ने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा उनकी सफलता का राज, धोनी ने दिया बड़ा ही रहस्यमयी जवाब 3

भारत और सीएसके की सफलता की कुंजी है धोनी

Advertisment
Advertisment

क्रिकेट के मैदान में महेन्द्र सिंह धोनी कितना बड़ा नाम है ये तो शायद बताने की जरूरत ही नहीं है। क्रिकेट जगत में तो सफलता का दूसरा नाम महेन्द्र सिंह धोनी है। जिस तरह से भारत को धोनी ने सफलता दिलायी है कुछ उसी तरह से आईपीएल की जंग में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता की कुंजी रहे हैं। धोनी कै फैंस की तादात तो पूरी दुनिया में है।

वीडियो- रिपोर्टर ने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा उनकी सफलता का राज, धोनी ने दिया बड़ा ही रहस्यमयी जवाब 4

चेन्नई में हुए एक इवेंट में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ भाग लिया धोनी ने

महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी 11 अप्रेल को एक इवेंट में जुटे वहां पर सीएसके के खिलाड़ियों में धोनी के साथ ही फाफ डू प्लेसीस, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो और रविन्द्र जडेजा मौजूद थे।

वीडियो- रिपोर्टर ने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा उनकी सफलता का राज, धोनी ने दिया बड़ा ही रहस्यमयी जवाब 5

धोनी का पूछा गया उनकी सफलता का राज, जवाब भी बड़ा लॉजिकल

इस कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह धोनी को उनकी सफलता का राज पूछ लिया। इस पर धोनी ने कुछ नहीं का जवाब देते हुए मुस्कुराए। वैसे उनकी इस मुस्कुराहट में उनका जबाव भी छुपा था लेकिन वो जुबां पर नहीं आ सका।

अपनी हंसी से धोनी फंस तो गए थे, लेकिन उन्होंने बड़े ही लॉजिकली अंदाज से जबाव देते हुए कहा कि “रहस्य तो रहस्य होता है। अगर रहस्य को किसी के साथ साझा किया जाए तो फिर ये रहस्य कैसे हुआ।” 

देखिए ये वीडियो

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।