कप्तान धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वो आईपीएल में जरूर खेलेंगे। अप्रैल में होने वाले आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी रांची स्थित तमाड़ के दिवड़ी मंदिर पहुंचे। आपको बता दें कि धोनी की इस मंदिर में काफी आस्था है और अक्सर यहां पूजा के लिए पहुंचते हैं। वह हर अहम टूर्नामेंट से पहले इस मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं और इसीलिए वो मंदिर गये।

22 मिनट तक रहे मंदिर में

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल से ये कह दिया था कि अभी आईपीएल से वो संन्यास नहीं ले रहे हैं। मैच से पहले धोनी रांची स्थित तमाड़ के दिवड़ी मंदिर में पूजा करने गये। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज पांडा और पंडित नरसिंह पांडा ने पूजा कराई। यह मन्दिर माँ दुर्गा का है।

धोनी के दोस्त सिम्मत लोहानी भी मंदिर गये। धोनी जब मंदिर पहुंचे तो वह मौजूद श्रद्धालू उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे। ऐसे में धोनी ने किसी को मना नहीं किया और सभी के साथ फोटो खिंचवाई। पूजा के लिए गये धोनी लगभग 22 मिनट तक मंदिर में रहे।

चेन्नई को बना चुके हैं तीन बार आईपीएल विजेता

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। धोनी पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने 200 आईपीएल मैच खेले हैं साथ ही 100 आईपीएल मैच जीतने वाले पहले कप्तान भी हैं। धोनी ने 204 मैचों में 136.75 कि स्ट्राइक रेट से 4632 रन बनाये हैं।

Advertisment
Advertisment

इस दौरान उन्होंने 23 अर्धशतक जड़े हैं। यही नहीं धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने सभी अंतर्राष्ट्रीय ट्राफी अपने नाम की है। क्रिकेट जगत में डीआरएस को धोनी से बेहतर तरीके से कोई और खिलाड़ी नही ले सका है। एमएस धोनी के पास अपने दम पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता है।

धोनी हैं बेस्ट मैच फिनिशर

धोनी को क्रिकेट जगत का बेस्ट मैच फिनिशर माना जाता है। मैच कैसा भी हो वो अंत समय तक क्रीज़ पर टिके रहते हैं। यही नहीं रन चेस करते समय सबसे ज्यादा (9) बार छक्के मार कर मैच जिताने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है। 2011 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में छक्का मारकर मैच खत्म करने का वो पल कोई भारतवासी नहीं भूल सकता है।