'धोनी' पर हत्या का मामला हुआ तय, जल्द पुलिस गिरफ्तार कर भेजेगी जेल 1

धोनी पर एक बड़ा आरोप लगा है जो हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। धोनी का नाम हत्या में आने पर आप चौंक गए होंगे लेकिन हैरान मत होईए ये धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी नहीं हैं बल्कि ये हैं महेन्द्र सिंह धोनी के सबसे बड़े फैन के रूप में माने जाने वाले दिल्ली के केंट इलाके के विजय कुमार उर्फ धोनी और उनके भाई विशाल कुमार हैं।

'धोनी' पर हत्या का मामला हुआ तय, जल्द पुलिस गिरफ्तार कर भेजेगी जेल 2

Advertisment
Advertisment

धोनी के फैन विजय कुमार हत्या के आरोप में गिरफ्तार

महेन्द्र सिंह धोनी को जबरदस्त तरीके से चाहने वाले दिल्ली के केंट इलाके में रहने वाले विजय कुमार ने अपना लुक पूरी तरह से महेन्द्र सिंह धोनी जैसा बना के रखा है, जो पिछले साल दिल्ली के केंट इलाके में ही हुए गैंगवार में एक युवक की हत्या के आरोप में उनके भाई विशाल के साथ ही गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने विजय कुमार उर्फ धोनी और उनके भाई विशाल कुमार को मंगलवार को द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास से हिरासत में ले लिया गया है।

'धोनी' पर हत्या का मामला हुआ तय, जल्द पुलिस गिरफ्तार कर भेजेगी जेल 3

पिछले साल एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस की कार्यवाही

Advertisment
Advertisment

आपको बता दें कि पिछले साल 17 जुलाई 2016 को दिल्ली के केंट इलाके से एक व्यक्ति की लाश मिली थी। उसी केस के सिलसिले में दिल्ली केंट पुलिस ने इन दोनों भाईयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अदालत ने विशाल कुमार और विजय़ कुमार उर्फ धोनी को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर शिबेश सिंह ने बताया कि 17 जुलाई 2016 को दिल्ली केंट इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक आकाश की हत्या कर दी थी। आकाश के भाई ने पुलिस को बताया था कि विजय उर्फ धोनी, विशाल अजीत, लक्ष्मण, गौरव और दीपक ने लोहे की रॉड से उस पर हमला किया था।

'धोनी' पर हत्या का मामला हुआ तय, जल्द पुलिस गिरफ्तार कर भेजेगी जेल 4

विजय कुमार हैं धोनी के बड़े फैन, रखा है धोनी जैसा लुक

वहीं आपको बता दें कि इस हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए 25 साल के विजय कुमार जिला स्तर पर एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं, विजय कुमार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं और उसने धोनी का ही लुक रखा है।

'धोनी' पर हत्या का मामला हुआ तय, जल्द पुलिस गिरफ्तार कर भेजेगी जेल 5