महेंद्र सिंह धोनी ने खुद किया खुलासा, क्यों वीरेंद्र सहवाग की जगह रोहित शर्मा से कराया पारी की शुरुआत 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ज्यादातर तारीफ सुनने को मिलती है कि उनके द्वारा मैच के दौरान लिया गया उचित फैसला अक्सर भारतीय टीम के हित में होता हैं। इसके अलावा अगर साथी खिलाड़ियों की क्षमताओं को पहचाने की बात की जाए तो यह काबिलियत भी धोनी के पास मौजूद है। अपने पारखी नजर और मैच के दौरान नए-नए प्रयोग की वजह से उन्हें अन्य दिग्गज कप्तानों से अलग बनाता  है।

धोनी ने रोहित को लेकर किया था यह खुलासा-

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने खुद किया खुलासा, क्यों वीरेंद्र सहवाग की जगह रोहित शर्मा से कराया पारी की शुरुआत 2

भारत के दिग्गज फिनिशिर महेंद्र सिहं धोनी ने हाल में दिये इंटरव्यू के दौरान मीडिया में रोहित शर्मा को लेकर कुछ राज खोले। बैंगलोर में आयोजित इंटरैक्टिव सीजन में धोनी ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा कि अपने शुरूआती कैरियर में रोहित शर्मा मिडिल आॅर्डर में बल्लेबाजी करने आते थे, इसके अलावा अगर ओपनर की बात की जाए तो उस आॅर्डर पर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग आते थे। धोनी ने रोहित शर्मा के काबिलियत को पहचानते हुए उन्हें ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

रोहित के लिए साबित हुआ टर्निंग प्वाइंट –

महेंद्र सिंह धोनी ने खुद किया खुलासा, क्यों वीरेंद्र सहवाग की जगह रोहित शर्मा से कराया पारी की शुरुआत 3

Advertisment
Advertisment

भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धोनी द्वारा मिडिल आॅर्डर से ओपनर क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए न्यौता देना रोहित शर्मा के क्रिकेट कैरियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। उनका यही फैसला भारतीय क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ और मौजूदा समय में सलामी बल्लेबाज के तौर पर कई विश्व रिकाॅर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने खुद किया खुलासा, क्यों वीरेंद्र सहवाग की जगह रोहित शर्मा से कराया पारी की शुरुआत 4

 

रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट मैच में पहली बार साल 2013 में ओपनिंग करने का मौका मिला। उस वक्त के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा लिया गया यह फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक वरदान साबित हुआ। इसके बाद से रोहित को वनडे और टी-20 मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर खुद को स्थापित कर लिया।

आपको बता दे, मौजूदा श्री लंका के दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान के तौर पर रोहित शर्मा को मौका दिया गया है। उनके हालिया प्रदर्शन और फिटनेस को देखते हुए उनका क्रिकेट का कैरियर अच्छा रहने की उम्मीद है।

कप्तानी को लेकर धोनी ने कहीं यह बात-

महेंद्र सिंह धोनी ने खुद किया खुलासा, क्यों वीरेंद्र सहवाग की जगह रोहित शर्मा से कराया पारी की शुरुआत 5

धोनी ने कहा, कि “यदि आप हमेशा एक ही जैसी टीम के साथ क्रिकेट मैच खेलते हैं, तो टीम के बाकी बेंच स्ट्रेन्थ खिलाड़ी को आजमाने का मौका नहीं मिल सकेगा। अगर बाकी खिलाड़ियों को टीम में खेलने का मौका दिया जाये, तो उन्हें भी अपने खेल के प्रदर्शन को दिखाने का मौका मिलेगा और अपने आप को भारतीय टीम में खुद को स्थापित भी कर सकते हैं।”