दुसरे वनडे से पहले फॉर्म में वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी, चौके छक्को के बीच खेला ऐसा शॉट होने से बचा हादसा 1

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के रविवार को दांबुला में खेले गए पहले वनडे मैच को भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में जीत लिया। भारतीय टीम ने पहले मैच को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से जीतने के साथ ही सीरीज को 1-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय टीम 24 अगस्त को पल्लेकल में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच को लेकर तैयार है।

दुसरे वनडे से पहले फॉर्म में वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी, चौके छक्को के बीच खेला ऐसा शॉट होने से बचा हादसा 2

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम ने दूसरे वनडे से पहले बहाया जमकर पसीना

24 अगस्त गुरूवार को पल्लेकल में दूसरा वनडे मैच होना है। इस मैच को लेकर भारतीय टीम ने मैदान में जमकर पसीना बहाया। भारतीय टीम के इन नेट सेशन में सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी तैयारियों को अंजाम दिया।

भारत के इस नेट सेशन में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से लेकर केदार जाधव, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे रोहित शर्मा और कुलदीप यादव मौजुद रहे। मंगलवार को हुई इस नेट सेशन में इन खिलाड़ियों ने दो घंटे तक अपना पसीना बहाया।

दुसरे वनडे से पहले फॉर्म में वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी, चौके छक्को के बीच खेला ऐसा शॉट होने से बचा हादसा 3

Advertisment
Advertisment

धोनी के जोरदार शॉट पर बाल-बाल बचा वीडियो कैमरा

भारतीय टीम के मंगलवार को इस नेट सेशन के दौरान पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने काफी देर तक बल्लेबाजी की प्रेक्टिस की। महेन्द्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी की प्रेक्टिस के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया।

महेन्द्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान एक पूरी ताकत के साथ जबरदस्त तरीके से स्ट्रेट ड्राइव खेला। इस शॉट में धोनी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। ये शॉट सीमा रेखा पर रखे वीडियो कैमरा के स्टेंड पर जाकर लगी।

दुसरे वनडे से पहले फॉर्म में वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी, चौके छक्को के बीच खेला ऐसा शॉट होने से बचा हादसा 4

महेन्द्र सिंह धोनी के दनदनाते शॉट के बाद वीडियो एनालिस्ट ने पैक किया अपना कैमरा

महेन्द्र सिंह धोनी के इन दनदनाते शॉट के बाद अपने कैमरे को बचाने के बाद वीडियो एनालिस्ट ने अपना कैमरा ही वहां से हटा दिया और अपने कैमरे को पैक कर दिया।

धोनी के इस शॉट से वीडियो एनालिस्ट को अपना कैमरा पैक करने पर मजबूर होना पड़ा। वैसे प्रेक्टिस सेशन में ये वीडियो एनालिस्ट भारतीय खिलाड़ियों की प्रेक्टिस के दौैरान की गई खामियों को अपने कैमरे में कैद कर रहा था। वो खिलाड़ी के हर शॉट्स को अपने कैमरे में कैद कर रहा था, जिससे की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में की गई गलतियों पर नजर रखी जा सके।

दुसरे वनडे से पहले फॉर्म में वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी, चौके छक्को के बीच खेला ऐसा शॉट होने से बचा हादसा 5