CWC 2019- महेन्द्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर अब सचिन के बाद इस दिग्गज भारतीय ने उठाए सवाल, कहा किसी दिन उन्हें होगा इसका पछतावा 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बिना किसी वाद-विवाद और सवालों के वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े फिनिशर में से एक हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने पूरे करियर के दौरान दिखाया है कि वो वनडे क्रिकेट के एक बहुत ही प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।

धोनी की धीमी बल्लेबाजी से उठ रहे हैं लगातार सवाल

एमएस धोनी की बल्लेबाजी क्षमता से हर कोई वाकिफ है। और हर कई क्रिकेटर इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफ किए बिना नहीं रह सकता है।

Advertisment
Advertisment

CWC 2019- महेन्द्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर अब सचिन के बाद इस दिग्गज भारतीय ने उठाए सवाल, कहा किसी दिन उन्हें होगा इसका पछतावा 2

लेकिन अचानक से ही महेन्द्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी से सवाल उठने लगे हैं। धोनी इस विश्व कप में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत हैं लेकिन वो पिछले दो मैचों में बहुत ही धीमी बल्लेबाजी करते दिखे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शुरुआत में धोनी रहे धीमे

पहले जहां उन्होंने अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ 52 गेंदों का सामना कर महज 28 रन बनाए तो वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत ही धीमी शुरुआत करते दिखे। जहां उन्होंने आखिरी दो ओवर में कुछ बड़े स्ट्रोक खेल स्ट्राइक रेट को 100 के करीब पहुंचा दिया।

CWC 2019- महेन्द्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर अब सचिन के बाद इस दिग्गज भारतीय ने उठाए सवाल, कहा किसी दिन उन्हें होगा इसका पछतावा 3

Advertisment
Advertisment

लेकिन जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की वैसी उनसे उम्मीदें कम ही होती है। एक सपाट पिच पर जहां विराट कोहली ने बड़े स्कोर के लिए बल्लेबाजी का फैसला किया वहीं पर भारतीय टीम ज्यादा स्कोर नहीं कर सकी।

वीवीएस लक्ष्मण ने भी धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर घेरा

धोनी की इस धीमी बल्लेबाजी से अब वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीवीएस लक्ष्मण ने धोनी की धीमी बल्लेबाजी को आड़े हाथों लिया है और कहा कि कभी धोनी को इसका बड़ा पछतावा होगा।

CWC 2019- महेन्द्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर अब सचिन के बाद इस दिग्गज भारतीय ने उठाए सवाल, कहा किसी दिन उन्हें होगा इसका पछतावा 4

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि

“पारी की शुरुआत में स्ट्राइक रेट 45-50 के करीब था और कुछ ऐसा है जिसने उनकी टीम और उनके साथियों पर दबाव डाला। ये सब अच्छा है अगर आप पारी को शैली से खत्म कर सकते हैं लेकिन शुरुआत में खास कर फेबियन एलेन जैसे स्पिन गेंदबाज के खिलाफ सकारात्मक इरादे दिखा सकते हैं तो आपको ना तो रूम मिलेगा और ना ही ऐसे गेंदबाज”

कभी खुद धोनी को धीमी शुरुआत का होगा पछतावा

लक्ष्मण ने आगे कहा कि

CWC 2019- महेन्द्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर अब सचिन के बाद इस दिग्गज भारतीय ने उठाए सवाल, कहा किसी दिन उन्हें होगा इसका पछतावा 5

मुझे लगता है कि किसी दिन एमएस धोनी जिस तरह से अपनी पारी की शुरुआत करेंगे उससे उन्हें पछतावा होगा। ये एक ऐसा क्षेत्र है जिसे संबोधित करने की जरूरत है। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भी, धोनी के लिए स्ट्राइक रोटेट करना मुश्किल था। ये सब अच्छा जब एक तेज गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है। उन्होंने हार्दिक के विपरित शरुआत में सकारात्मक इरादा नहीं दिखाया।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।