क्या आप जानते हैं? एक साथ खेल चुके हैं मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी और विराट कोहली 1

सुनील जोशी भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता बन गए हैं। उन्होंने एमएसके प्रसाद का स्थान लिया है। प्रसान को 2016 टी-20 विश्व कप के बाद मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी मिली थी। भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे मैच खेलने वाले जोशी कर्नाटक का ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अंतिम इंटरनेशनल मैच 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

विराट के साथ खेल चुके हैं

क्या आप जानते हैं? एक साथ खेल चुके हैं मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी और विराट कोहली 2

Advertisment
Advertisment

यह बात काफी कम लोगों को पता है कि सुनील जोशी और विराट कोहली एक ही टीम में खेले हैं। आईपीएल 2008 में दोनों खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। विराट ने उस समय तक भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला था।

उसी साल उनकी कप्तानी में भारत ने मलेशिया में अंडर-19 विश्व कप जीता था। उस समय दिल्ली के पास विराट कोहली को लेने का मौका था लेकिन उन्हें प्रदीप संगवान को अपने साथ जोड़ा। अंत में विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल हो गए।

पहले मैच में साथ खेले थे

क्या आप जानते हैं? एक साथ खेल चुके हैं मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी और विराट कोहली 3

आईपीएल इतिहास का पहला मुकाबला आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया था। उस मैच में ब्रैंडम मैकुलम ने 158 रनों की नाबाद पारी खेली थी। विराट कोहली के साथ ही सुनील जोशी भी उस मैच में आरसीबी की टीम का हिस्सा थे।

Advertisment
Advertisment

3 ओवर की गेंदबाजी में जोशी ने 26 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था। जोशी ने 6 गेंदों पर 3 रनों की पारी खेली थी। इस मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से 5 गेंदों पर एक रनों की पारी निकली थी और वह अशोक डिंडा की गेंद पर बोल्ड हुए थे।

जोशी ने 4 मैच खेले

क्या आप जानते हैं? एक साथ खेल चुके हैं मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी और विराट कोहली 4

सुनील जोशी ने आईपीएल करियर में 4 मैच खेले। पहले ही सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने अपना अंतिम मैच खेला था। 4 मैचों में उन्हें एक ही विकेट मिला वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने कुल 6 रन बनाए।

विराट कोहली ने उस सीजन 13 मैचों में 15 की औसत और 105.09 की स्ट्राइक रेट से 165 रन बनाए थे। इसके बाद भी टीम उनके साथ जुड़ी रही। आज विराट 5412 रनों के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सभी रन आरसीबी के लिए ही बनाए हैं।