दुती चन्द्र को इस साल नहीं मिलेगा अर्जुन अवार्ड, हरभजन सिंह का आवेदन हुआ रद्द 1

स्टार स्प्रिंटर दुती चन्द्र के नाम मशहूर खिलाड़ी को इस साल अर्जुन अवार्ड नहीं मिले सकेगा, ऐसा बताया गया है कि उनके नाम की सिफारिश नहीं की गई है। वहीं क्रिकेट जगत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को खेल रत्न लेने का सपना भी इस साल अधूरा रह गया, क्योंकि खेल मंत्रालय द्वारा हरभजन सिंह के नाम का आवेदन खारिज कर दिया गया है।

दुती चन्द्र को इस साल नहीं मिलेगा अर्जुन अवार्ड, हरभजन सिंह का आवेदन हुआ रद्द 2

Advertisment
Advertisment

इस साल नहीं भेजे गए दिग्गजों के नाम

इनके अलावा एशियन गेम्स चैंपियन धावक मनजीत सिंह भी इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट नहीं किए गए। इस समय खेल मंत्रालय द्वारा खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड देने के लिए एथलीटों के नामों की  लिस्ट बनाई जा रही है। इस लिस्ट को जल्द ही अवॉर्ड देने की समिति को भेजा जाएंगा। इसके बाद चुने हुए नामों को केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू को भेजा जाएगा। जिसके बाद अवॉर्ड देने वाले नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

दुती चन्द्र

पंजाब सरकार ने की हरभजन सिंह का नाम भेजने में देरी

अवॉर्ड देने वाली समिति के पास कई ऐसे दिग्गजों के नाम हैं। जिनकों समिति के पास भेजा नहीं गया। ऐसा बताया जा रहा है कि  क्रिकेट खिलाड़ी का नाम पंजाब सरकार ने 25 जून को भेजा था, जबकि नाम भेजने की डेडलाइऩ 30 अप्रैल थी। उन्होंने नाम भेजने में एक महीने की देरी कर दी थी।

हरभजन सिंह

Advertisment
Advertisment

 

केवल 3 लोगों के नाम ही भेजे गए हैं महासंघ को

दुती चन्द्र को आवार्ड न मिलने के पीछे कारण यह बताया गया है कि महासंघ केवल 3 लोगों के नाम ही भेज सकता है। जिनमें दुती और मनजीत के अलावा शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर, हेप्टैथलॉन एथलीट स्वप्ना बर्मन और ट्रिपल जंपर अरपिंदर सिंह के नाम भी भेजे हैं।

दुती चन्द्र

ये नाम एएफआई रैंकिंग के ऑर्डर के अनुसार तय किया गया है। जिसके अनुसार मनजीत चौथे स्थान में और दुती पांचवे स्थान पर आती हैं। इस कारण दुती और मनजीत के नाम नहीं भेजे जाएंगे।

दुती ने एशियाड में महिला 100 मीटर और 200 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स के समय किन्हीं कारणों से वह उसमें हिस्सा नहीं ले सकी थी। जिसके कारण उनकी रैंकिंग गिर गई थी।