आईपीएल 2018 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सभी टीमे अपनी तैयारियों में जुटी है। फैंस को भी इस महा आयोजन का बेसब्री से इंतजार है। दुनिया भरके विदेशी खिलाड़ियों का भी भारत आना शुरु हो चुका है। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो इस समय चेन्नई पहुंच चुके हैं। ब्रावो वहां पर क्रिकेट फैंक साथ मस्ती करते नजर आए। इस आईपीएल में ब्रावो दो साल के बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा होंगे।
फैंस को सुनाया नया गाना
वेस्टइंडीज के स्टाइलिश खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। वो अक्सर मस्ती के मूड में दिखते हें। इसी का नया अंदाज उन्होंने चेन्नई में पेश किया। चेन्नई में हुई क्लब नाइट में ड्वेन ब्रावो ने अपने फैंस को अपना नया गाना सुनाया। ब्रावो के इस गाने पर फैंस थिरकते नजर आए।
संगकारा और महेला का जिक्र
ड्वेन ब्रावो के नए गाने में श्रीलंका के दो दिग्गज क्रिकेटर को जगह दी गई है। क्लब नाइट में अपना खास गाना सुनाते हुए ब्रावो ने सबसे पहले श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज संगकारा और महेला जयवर्धने का जिक्र। पूरे गाने में फैंस मस्ती करते दिखे।
धोनी का भी लिया नाम
इस बार आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरह से खेलने वाले ड्वेन ब्रावो ने अपने कप्तान और दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि अगर मैं भारत आऊं और धोनी का नाम न लू ऐसा कैसे हो सकता है। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारत में आने के बाद कोई क्रिकेटर धोनी का नाम न ले।
क्योंकि धोनी का नाम उन दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों मे शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई बुलंदियो में पहुंचाया है। ब्रावो के गाने पर धोनी का नाम आते ही चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस धोनी-धोनी चिल्लाने लगे। अब जगह भी चेन्नई थी। फैंस भी चेन्नई के थे। धोनी चेन्नई के कप्तान हैं, ऐसे में भला जश्न क्यों न हो।
यहां देखे वीडियोः
https://www.instagram.com/p/BgvGT3plEZL/
आईपीएल में ब्रावो का प्रदर्शन
ड्वेन ब्रावो इस आईपीएल में चेन्नई की तरह से खेलते नजर आएंगे। चेन्नई ने उन्हें 6.40 करोड़ में आरटीएम के जरिए खरीदा है। ब्रावो मुंबई इंडियंस,चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात लायंस की तरह से आईपीएल में खेल चुके हैं।
उन्होंने अभी तक आईपीएल के 106 मैच खेले हैं। इस दौरान ब्रावो ने 22.92 की औसत से 1238 रन बनाए। वहीं 22.27 की औसत और 8.15 की इकॉनामी से 122 विकेट भी झटके।