5 cricketers including Jasprit Bumrah not be part of IPL 2023 rishabh pant pat cummins steve smith

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर रविवार को ये बड़ी खबर सामने आई कि वो आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर हो सकते हैं। इस खबर से रोहित शर्मा एंड कंपनी को बहुत बड़ा झटका लगा होगा। बुमराह काफी समय से टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं और ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो जल्द ही वापसी कर सकते हैं लेकिन अब ऐसी खबर सामने नहीं आ रही है।

हालांकि, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इकलौते ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो आईपीएल 2023 से बाहर रहने वाले हैं। उनके अलावा 5 और ऐसे नामचीन खिलाड़ी हैं जो इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

रिषभ पंत

इस लिस्ट में पहला नाम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का है जो आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर रहेंगे। दरअसल, 30 दिसंबर 2022 की सुबह पंत का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनके लिगामेंट का ऑपरेशन किया गया। पंत को अब ठीक होने करीब 7 या 8 महीने या उससे ज्यादा का भी समय लग सकता है। मतलब ये खिलाड़ी इस साल तक क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकता है।

पैट कमिंस

इस लिस्ट में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का है जो आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर रहेंगे। कंगारू कप्तान ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वो इस साल लीग में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट का शेड्यूल काफी टाइट है। वहीं, दिल्ली टेस्ट मैच खत्म होने के बाद ही वो ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए क्योंकि उनकी मां की तबियत ज्यादा ख़राब थी। ऐसे में वो अपने परिवार की देखभाल करना चाहते हैं। बता दें कि पैट कमिंस इससे पहले तक केकेआर का हिस्सा थे।

मिचेल स्टार्क

इस लिस्ट में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का है जो आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर रहेंगे। उन्होंने इस सीजन की नीलामी से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने भी व्यस्त शेड्यूल का हवाला दिया था। आईपीएल में स्टार्क आखिरी बार 2015 में आरसीबी के साथ खेलते दिखे थे। उसके बाद से उन्होंने एक भी इस टूर्नामेंट में मैच नहीं खेला है। बता दें कि स्टार्क उंगली की चोट से उबरने के बाद अगले महीने भारत के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट में खेलने की उम्मीद कर रहे हैं।

एलेक्स हेल्स

इस लिस्ट में चौथा नाम इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स (Alex Hales) का है जो आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर रहेंगे। हेल्स ने टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। हेल्स ने भी वर्क लोड का हवाला देकर आईपीएल से दूरी बनाई है। इस लीग में हेल्स मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisment
Advertisment

स्टीव स्मिथ

इस लिस्ट में पांचवां नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का है जो आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर रहेंगे। स्मिथ ने इस सीजन की नीलामी में अपना नाम ही नहीं दिया था। बाकी खिलाड़ियों की तरह भी इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल का हवाला दिया। बता दें कि आईपीएल में स्मिथ पुणे, राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं।