सचिन

भारत में क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं हैं। भारत में भले ही राष्ट्रीय खेल के रूप में हॉकी को जाना जाता है लेकिन यहां पर क्रिकेट को लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। तभी तो आज भारत में क्रिकेट के क्रेजी फैंस अपने चहेते क्रिकेटरों को भगवान से कम नहीं मानते हैं।

भारत के लोकप्रिय खिलाड़ियों की जाने क्वालिफिकेशन

भारतीय क्रिकेटरों के की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। कई तो बेहतरीन खिलाड़ियों के फैन अपने फैवरेट खिलाड़ियों के बारे में हर कोई चीज जानते हैं चाहे वो उनके व्यक्तिगत जीव से जुड़ी क्यों ना हो।

Advertisment
Advertisment
जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 1

लेकिन आज हम आपको भारतीय क्रिकेट में उन लोकप्रिय खिलाड़ियों की एजुकेशन और क्वालिफिकेशन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।

सचिन तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के कारण आज उन्हें पूरी दुनिया क्रिकेट के भगवान के रूप में जाना जाता है। क्रिकेट में जबरदस्त सफलता हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर पढ़ाई के मामले में ज्यादा पहचान नहीं बना सके हैं। सचिन केवल 12वीं कक्षा ही पास कर सके हैं।

sachi

महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी पूरे क्रिकेट जगत में अपने कारनामों के लिए जाने जाते हैं। धोनी के क्रिकेटिंग कौशल के बारे में तो जानते हैं। आज आपको बताते हैं कि धोनी ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम तो नहीं किया लेकिन उन्होंने बी.कॉम से ग्रेजुएशन किया है।

जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 2

राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ एक अलग ही लेवल के बल्लेबाज रहे हैं। राहुल द्रविड ने अपने पूरे करियर के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत ही बड़ा योगदान दिया है। राहुल द्रविड़ जितने बड़े खिलाड़ी रहे हैं उतने ही बड़े एजुकेटेड रहे हैं। द्रविड़ ने सेंट जोसेफ कॉलेज से एमबीए किया हुआ है।

Advertisment
Advertisment
जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 3

युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रहे युवराज सिंह को सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता था। युवराज सिंह ने भारत के लिए 2007 में टी20 और 2011 के विश्व कप में बड़ी भूमिका अदा की लेकिन युवी केवल 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई कर सके।

जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 4

अनिल कुंबले

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम गेंदबाज पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट में बहुत ही खास योगदान दिया है। भारत के लिए खिलाड़ी कप्तान और कोच के रूप में कामयाबी हासिल करने वाले अनिल कुंबले ने इंजिनियरिंग की है।

जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 5

शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं। शिखर धवन इस समय तो भारत के लिए बहुत ही उपयोगी बल्लेबाज हैं। लेकिन बात जब उनकी पढ़ाई की आए तो धवन केवल 12 कक्षा तक की ले जा सके।

जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 6

वीवीएस लक्ष्मण

भारतीय क्रिकेट टीम में एक दौर के सबसे खास टेस्ट बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपने करियर में कई खास कामयाबी हासिल की है। अपने टेस्ट करियर में बेजोड़ बल्लेबाज के रूप में माने गए वीवीएस लक्ष्मण पढ़ाई में भी काफी आगे गए जहां उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की लेकिन बीच में छोड़नी पड़ी।

वीवीएस लक्ष्मण

वीरेन्द्र सहवाग

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाने वाले वीरेन्द्र सहवाग का नाम भारत ही नहीं विश्व क्रिकेट में बड़ा करा है। वीरेन्द्र सहवाग ने क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के अलावा पढ़ाई में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। जामिया मियां इस्लामियां कॉलेज से उन्होंने ये डिग्री हासिल की।

जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 7

जहीर खान

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे जहीर खान एक समय तो भारतीय टीम की गेंदबाजी के अगुआ रहे हैं। जहीर खान ने अपनी गेंदबाजी से खास योगदान के लिए जाना ताजा है तो वहीं उनके एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने इंजिनियरिंग की पढ़ाई को क्रिकेट के कारण छोड़ा।

जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 8

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और इस दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली हर मैच के साथ एक नया रिकॉर्ड अपने साथ जोड़ रहे हैं। विराट कोहली की बल्लेबाजी की आज पूरा क्रिकेट जगत कायल हैं लेकिन पढ़ाई में कोहली खास आगे नहीं जा सके और केवल 12वीं तक ही पढ़ाई कर सके।

जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 9

सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे महान कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली क्रिकेट में बहुत ही कामयाब रहे हैं। सौरव गांगुली ने कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी में खास योगदान दिया है। गांगुली इस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं। गांगुली की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने भी सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन को पूरा किया है।

जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 10

गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पिछले ही साल अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहा। गौतम गंभीर भारतीय टीम के लिए कई अच्छे प्रदर्शन करने के साथ ही 2011 विश्व कप के फाइनल में बड़ी भूमिका निभायी थी। गंभीर के एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने दिल्ली के द हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की।

जाने कितने पढ़े लिखे हैं सचिन, कोहली और धोनी जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी 11