अपने पुराने क्रश कोहली से मिलने के लिए बेताब हैं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर, बस मौके की तलाश 1

आपको विरुष्का का मतलब को शायद मालूम ही होगा पर क्या आप इसे विरुनियल में बदल सकते हैं…?  क्या आप विरुनियल का मतलब समझ पाए..? अगर नहीं तो हम आपको समझाते हैं। दरअसल, विरुष्का तो हम विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के बाद उनकी क्यूटनेस की वजह से बोलते हैं। वहीं विरुनियल के पीछे भी विराट की एक कहानी है जो आजकल काफी चर्चा में है।

विराट को फैन ने डेनियल से बचने की दी चेतावनी

Advertisment
Advertisment

अपने पुराने क्रश कोहली से मिलने के लिए बेताब हैं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर, बस मौके की तलाश 2

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ आजकल अनुष्का से ज्यादा किसी और लड़की का नाम जोड़ा जा रहा है। ऊपर वाली तस्वीर में विराट जिस लड़की के साथ खड़े हैं वहीं इस चर्चा का कारण हैं। आज ट्वीटर अकाउंट पर विराट के एक फैन विराट की इस लड़की के साथ वाली तस्वीर में अनुष्का के गुस्से वाले मूड की फोटो अटैच करके शेयर की है। इस फोटो के साथ फैन ने लिखा है कि,

“वह देख रहीं हैं, सावधान रहिए.” जिस पर डेनियल वायट नाम की इस महिला ने जोर से हंसने वाली स्माइली भी भेजी है।

जब डेनियल ने विराट को किया प्रपोज

Advertisment
Advertisment

अपने पुराने क्रश कोहली से मिलने के लिए बेताब हैं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर, बस मौके की तलाश 3

आपको बता दें कि डेनियल वायट महिला इंग्लैंड टीम की एक प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं। भारत के कप्तान विराट कोहली डेनियल का पुराना प्यार भी रह चुके हैं।

डेनियल ने विराट को आज से लगभग चार साल पहले शादी के लिए प्रपोज भी किया था। जिसके बाद विराट ने उनसे मिलकर उन्हें अपना एक बल्ला भी गिफ्ट भी किया है। जिसके बाद उनके ट्वीट को इतने बार री-ट्वीट किया गया कि उनके पिता परेशान हो गए।

डेनियन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि

“जब उन्होंने विराट को ट्विटर पर प्रपोज किया, उसके महज 10 मिनट बाद ही उस ट्वीट को देखा तो वो  हजार से ज्यादा बार रि-ट्वीट किया जा चुका था. इंडिया में खबरें आ चुकी थीं. जिसके बाद मेरे पिता ने कहा- तुम ट्विटर पर ऐसी चीजें नहीं कर सकतीं, क्योंकि लोग इसे गंभीरता से लेते हैं. जिसके बाद मैंने पिता से माफी मांगी थी.”

भारत-इंग्लैड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी-20 सीरीज

अपने पुराने क्रश कोहली से मिलने के लिए बेताब हैं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर, बस मौके की तलाश 4

अब एक बार फिर डेनियल और विराट की चर्चा काफी जोर-शोर से हो रही है। डेनियल भारत आ रही है और विराट से उनका मिलन भी काफी सुर्खियों में रहने वाला है। दरअसल, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी-20 ट्राई सीरीज शुरू होने वाली है जिसके मेजबानी भारत कर रहा है। लिहाजा डेनियन वायट भी भारत आ रही है। जिसे लेकर डेनियन, विराट और अनुष्का तीनों के फैन्स में काफी उत्साह है।

डेनियल ने आज कुछ देर पहले ही मुंबई के लिए रवाना होते वक्त फ्लाइट की फोटो ट्विटर पोस्ट करते हुए लिखा, मुंबई से जल्द ही मिलेंगे।